TTM Full Form in Hindi

टीटीएम क्या है और इसका क्या महत्व है, TTM का फुल फार्म क्या है और इसे कैसे निकालते हैं। एक ऐसा टूल जो भविष्य का मल्टीबैगर चुनने में आपकी मदद कर सकता है। शेयर बाजार में जब किसी कंपनी के वित्तीय आंकड़े देखे जाते हैं तो TTM पीरियड लिया जाता है। ऐसा क्यों किया जाता है और कैसे इस तरह से आंकड़े वास्तविकता के ज्यादा करीब हो जाते हैं यह समझते हैं आसान हिंदी में।



Understanding TTM Full Form in Hindi
TTM क्या है
On This Page
    TTM (Trailing Twelve Months) का मतलब होता है किसी कंपनी के पिछले लगातार 12 महीनों के वित्तीय प्रदर्शन को देखना। यह एक “rolling period” होता है, जो हर नए quarter के साथ update होता रहता है। उदाहरण के लिए, TTM Revenue निकालने के लिए कंपनी के पिछले 4 quarters (तिमाही) के revenue को जोड़ा जाता है।

    TTM का मतलब क्या होता है? (Trailing Twelve Months Explained)

    कंपनियां अपनी बैलेंस शीट वार्षिक आधार पर जारी करतीं हैं मगर कंपनी की आर्थिक सेहत कैसी चल रही है यह जानने के लिये पूरे एक साल तक इंतजार नहीं किया जा सकता। कंपनियां तिमाही नतीजे भी जारी करतीं हैं। मगर तिमाही नतीजों के साथ समस्या यह है कि वे साल के सभी सीजनों का प्रतिनिधित्व नहीं करते। जैसा कि सभी समझते हैं कि त्यौहारों के दिनों में यानी दिसंबर में खत्म होने वाली तिमाही में बहुत से उत्पादों की बिक्री अधिक होती है। इसी प्रकार एसी और फ्रिज गर्मियों में अधिक बिकते हैं। इसीलिये कंपनी के आय के आंकड़े साल भर के लिये ही लिये जायें तो ज्यादा अच्छे से वास्तविकता के निकट होते हैं। TTM को LTM (Last Twelve Months) भी कहा जाता है।



    TTM क्यों महत्वपूर्ण है?

    • यह कंपनी का सबसे recent performance यानी ताजा आर्थिक प्रदर्शन दिखाता है
    • Annual report से ज्यादा updated data देता है
    • Seasonal fluctuations को smooth करता है
    • कंपनियों की तुलना करने में मदद करता है

    TTM इसलिए देखा जाता है क्योंकि यह नवीनतम 12 महीने के ऑंकड़े देता है, जो वार्षिक ऑंकड़ों की तुलना में ज्यादा नवीनतम होते है।

    TTM कैसे काम करता है? (Working Explained)

    TTM का फुल फार्म है Trailing Twelve Months. वित्तीय आंकड़ों की रिपोर्टिंग के लिए पिछले 12 महीनों के आंकड़ों के लिए TTM शब्द का प्रयोग किया जाता है। यदि आप मार्च में सामप्त होने वाले वित्तीय आंकड़े देख रहे हैं तो बैलेंस शीट जो कि मार्च तक ही बनी है उसमें दिये आंकड़े ही पिछले बारह महीने के आंकड़े होंगे।

    TTM कैसे निकाला जाता है? (Formula और Calculation)

    मगर यदि आप जून में समाप्त तिमाही के आंकड़े देख रहे हैं तो TTM निकालने के लिये आपको पिछली चार तिमाहियों के आंकड़े जोड़ने पड़ेंगे। जून 2026 में जब किसी कंपनी के आय को देखा जायेगा तो जुलाई 2025 से जून 2026 तक के आंकड़े लिये जायेंगे। इस प्रकार हम सबसे ताजा प्राप्त आंकड़ों का सही संदर्भ में प्रयोग कर पायेंगे।

    EPS और PE रेश्यो गिनने के लिये TTM

    TTM का प्रयोग अक्सर EPS और PE रेश्यो गिनने के लिये किया जाता है। ऊपर दिये गये उदाहरण में जून 2026 में पिछले 12 महीने के EPS को TTM EPS कहेंगे। पिछले 12 महीने के आंकड़े चाहे पूरे वित्तीय वर्ष की तस्वीर नहीं दिखाते मगर सबसे बाद के 12 महीनों की तस्वीर दिखाते हैं। आधिकतर TTM आंकड़े कंपनी की बेहतर तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। यहां यह चेतावनी दे दें कि तिमाही नतीजे फाइनल नहीं होते और वित्तीय वर्ष के अंत में इनमें कुछ समायोजन हो सकते हैं। तिमाही रिजल्ट ऑडिट भी नहीं हुए होते।

    TTM का उदाहरण

    मान लीजिए किसी कंपनी का quarterly revenue इस प्रकार है:

    • Q1: ₹100 करोड़
    • Q2: ₹120 करोड़
    • Q3: ₹130 करोड़
    • Q4: ₹150 करोड़

    TTM Revenue = 100 + 120 + 130 + 150 = ₹500 करोड़

    ध्यान दें: TTM हमेशा पिछले 12 महीनों का डेटा दिखाता है, यह किसी fixed financial year पर आधारित नहीं होता और Audited भी नहीं होता।

    TTM vs Financial Year vs YTD

    Metric Meaning Use
    TTM पिछले 12 महीने (rolling) Latest performance
    Financial Year Fixed साल (जैसे Apr–Mar) Accounting purpose
    YTD साल की शुरुआत से अब तक Short-term tracking

    TTM हमेशा 12 महीने का होता है जबकि YTD कम भी हो सकता है

    TTM कहाँ उपयोग होता है?

    • TTM EPS (Earnings Per Share)
    • TTM P/E Ratio
    • TTM Revenue
    • TTM EBITDA

    TTM से मल्टीबैगर शेयर पहचान सकते हैं

    यदि आप किसी मल्टीबैगर शेयर को कम कीमत पर ही पहचान लेना चाहते हैं तो किसी कंपनी की आय और TTM EPS और PE रेश्यो पर नजर रख कर उसे बहुत पहले पहचान सकते हैं। किसी भी कंपनी के आखिरी चार तिमाहियों की आय को देख कर आप इसे निकाल सकते हैं। यह ना सिर्फ किसी भी कंपनी की वर्तमान वित्तीय स्थिती को जानने का तरीका हो सकता है अपितु भविष्य में कंपनी किस ओर जा रही है यह पहचानने का भी एक असरदार माध्यम हो सकता है।

    TTM का मतलब क्या होता है?

    TTM का मतलब Trailing Twelve Months होता है, जो पिछले 12 महीनों का वित्तीय डेटा दर्शाता है।

    TTM कैसे निकाला जाता है?

    पिछली 4 तिमाहियों के डेटा को जोड़कर TTM निकाला जाता है।

    TTM और Annual में क्या अंतर है?

    TTM rolling होता है जबकि annual fixed year होता है।

    TTM और YTD में क्या अंतर है?

    TTM rolling होता है जबकि YTD चालू वित्तीय वर्ष का अब तक का पीरियड होता है।

    संक्षेप में

    आज आपने यह समझ लिया होगा कि TTM नवीनतम 12 महीने का डाटा दिखाता है और इसे पिछली चार तिमाहियों को जोड़ कर निकाला जाता है। इस प्रकार की जानकारियों से निवेश के लिये सही शेयर का चुनाव कर सकते हैं और शेयर बाजार में जोखिम को मात दे कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    Updated: March 2026

    Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।