महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया

महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया जिन्हें वे घर से कर सकतीं हैं बिना किसी निवेश के अपने खाली समय में। ऐसे व्यवसाय जो महिलाओं के लिए अधिक उपयुक्त हैं और उन्हें घर बैठे किया जा सकता है, अधिक निवेश भी नहीं करना पड़ता और कमाई भी हो जाती है। अपनी आर्थिक स्वतंत्रता, परिवार के खर्चों में सहयोग और अपने खाली समय का सदुपयोग करने के लिए महिलाएं घर से व्यवसाय कर सकतीं हैं। Business Ideas for women in Hindi.

महिलाओं के लिए व्यवसाय और बिजनेस
महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया

महिलाओं के लिए बिजनेस

हालांकि ऐसा कोई काम नहीं है जो पुरुष कर सकते है और महिलाएं नहीं कर सकतीं। हमने अपने एक लेख में बताया था बिजनेस आइडिया जो कोई भी कर सकता है। यह सारे बिजनेस भी महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया  हो सकते हैं। फिर भी हम यहां एक सूची दे रहे हैं जिन्हें महिलाएं अपने घर से अपनी सुविधानुसार खाली समय में कर सकतीं हैं।

योग प्रशिक्षक Yoga Trainer

योग की तरफ बहुत लोगों का रुझान बढ़ा है, आप एक योग प्रशिक्षक बन सकतीं हैं और अपने घर में किसी खाली कमरे में, घर की छत पर या पास के किसी पार्क में योग की क्लास दे सकतीं हैं।





 फ्रीलांस लेखन

कहानियाँ, उपन्यास, कविता लिख सकतीं हैं। किसी प्रकाशक या पोर्टल के लिए लिख सकतीं हैं। अनुवादक का काम कर सकतीं हैं। कंटेंट क्रियेशन बहुत अच्छा जॉब है।

वस्त्रों का अपना व्यवसाय

बुटीक, हैंडलूम या फैशन तथा वस्त्रों का व्यवसाय किया जा सकता है। बदलते फैशन पर नजर रखिए। यदि पड़ोस में अच्छे वस्त्र मिल जाएं तो हर कोई बाजार जाने से बचना चाहेगा।

फूड / टिफ़िन सेवा

यदि आप अच्छे खाने बनाने और खाने की शौकीन हैं तो क्यों ना इसे कमाई का जरिया बना लिया जाए। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में कई लोग हैं जिन्हें घर का बना खाना नहीं मिलता और वे लगातार रेस्टौरंट का खाना नहीं खाना चाहते। आप टिफिन सेवा शुरू करें और घर के खाने जैसा स्वाद चाहने वालों को अपनी सेवाएं दें।

ग्राफिक्स डिजाइनिंग

ग्राफिक्स डिजाइनिंग भी  फ्रीलैंसिंग में की जा सकती है। इसके लिए आप किसी प्रिंटिंग हाउस या वेब डेवलपर से सम्पर्क करें। उन्हें हमेशा ऐसे लोगों की जरूरत रहती है।



वित्तीय सलाहकार

वित्तीय सलाहकार  यानी फायनैन्शल एडवाइजर लोगों को वित्तीय प्रबंधन में सहायक होते हैं। आप प्रशिक्षण ले कर इन्शुरन्स एजेंट या  AMFI एजेंट बन सकतीं हैं। म्यूचूअल फ़ंड एजेंट बनने के लिए AMFI का प्रशिक्षण जरूरी है। आप पोस्ट ऑफिस एजेंट भी बन सकतीं हैं।

फिजियोथेरेपी

फिजियोथेरेपी का प्रशिक्षण ले कर आप यह व्यवसाय कर सकतीं हैं। आज के समय में जब ऑफिस में लोगों को घंटों कम्प्यूटर के सामने बैठना पड़ता है तो उन्हें कई तरह की समस्याएं आतीं हैं। घंटों मोबाइल का प्रयोग भी गर्दन और पीठ में अकड़ की समस्या को जनम देता है। ऐसे में फिजियोथेरेपी व्यवसाय की सम्भावनाएँ बहुत हैं।

ब्लॉगिंग

यूँ तो फैशन और मेकअप महिलाओं के प्रिय विषय हैं पर आप किसी भी विषय पर ब्लॉगिंग कर सकतीं हैं। ब्लॉगिंग का भविष्य सुनहरा है। इस में समय की कोई पाबंदी नहीं है। ब्लॉग पर विज्ञापन, एफिलिएट मार्केटिंग तथा अन्य कई तरीक़ों से कमाई की जा सकती है।

यूट्यूब चैनल

यूट्यूब पर महिलाएं अपने चैनल चला कर काफ़ी सफल हैं। ज्यादातर महिला यूट्यूबर खाना बनाने और रसोई तथा घर में साफ सफाई और प्रबंधन पर विडियो बनातीं हैं। आप इन विषयों पर या इनसे इतर किसी भी विषय पर विडियो बना कर अपने चैनल पर डाल सकतीं हैं।



ब्यूटी पार्लर

भारत में महिलाओं का यह सबसे प्रिय व्यवसाय है। आप भी इसे अपना सकतीं हैं।

क्रेच

क्रेच में दिन भर के लिए छोटे बच्चों को सम्भालना होता है। आप भी क्रेच खोल सकतीं हैं।

प्ले स्कूल

अपना प्ले स्कूल खोल लें या किसी नामी प्ले स्कूल की फ़्रेंचआईजी ले सकतीं हैं।

पौधों की नर्सरी

घर में गमले सजाना किस को अच्छा नहीं लगता? आप पौधों की नर्सरी खोलें और अपने आस पास के लोगों को पौधे बेचें। किचन गार्डन में प्रयोग होने वाला अन्य सामान भी बेच सकते हैं। नए नए तरह के पौधे आपका भी मन खुश रखेंगे और खरीदने वाले का भी।

यह थे महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया जिन्हें अपना कर आप भी अपने समय का सदुपयोग करके अपने घर के ख़र्चे चलाने में अपना सहयोग दे सकतीं हैं। इन्हें सफल बनाने के लिए आप ऑनलाइन विज्ञापन दे सकतीं हैं। न्यूज़ पेपर में पेपर डलवा कर बँटवा सकतीं हैं। फ़ेसबुक ग्रुप या व्हट्स अप ग्रुप बना कर अपना बिजनेस प्रोमोट कर सकतीं हैं। अपना किटी ग्रुप भी बना सकतीं हैं।

आशा है आपको भी इसमें अपनी पसंद का कोई बिजनेस आइडिया मिल गया होगा। हम आपकी अपने बिजनेस में सफलता की कामना करते हैं।

आगे पढ़ें बुजुर्गों के लिये बिजनेस आइडिया 

Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।