SIP Meaning in Hindi एसआईपी क्या है

SIP Meaning In Hindi एसआईपी क्या है और इसमें निवेश के क्या फायदे और नुकसान हैं यहाँ आपको समझा रहे हैं हिंदी में। कैसे यह कम जोखिम के साथ अनुशासित निवेश का तरीका है और इसके क्या फायदे हैं। SIP की जानकारी कि कैसे अनुशासन के साथ थोड़ा थोड़ा नियमित जमा कर आप एक बड़ी रकम जोड़ सकते हैं। SIP में शेयरों या म्युचुअल फंड के अलावा कहां निवेश कर सकते हैं।

SIP Meaning in Hindi
SIP Meaning in Hindi
SIP क्या है?:

SIP म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है जिसमें आप हर महीने या तय अंतराल पर एक निश्चित राशि निवेश करते हैं।

SIP क्या है? (SIP Meaning in Hindi)

SIP यानि Systematic Investment Plan हिंदी में कहेंगे व्यवस्थित निवेश योजना। मगर मैं इसे क्रमबद्ध निवेश योजना कहना चाहूँगा. SIP जिसे सिप भी कहा जाता है में एक बराबर समय के अंतराल में, एक बराबर राशि एक ही मद में निवेश की जाती है।इसमें आपको एक साथ बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि आप छोटी-छोटी रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं और समय के साथ बड़ी पूंजी बना सकते हैं।



मान लीजिये की एक निवेशक के पास पचास हजार रुपये है निवेश करने के लिए तो वह इन्हें एक ही दिन निवेश ना करके SIP में पांच हजार प्रति माह के हिसाब से दस माह तक निवेश करते हैं।

SIP परिभाषा

ऐसा प्लान है जिसमें हर महीने एक निश्चित राशी जमा की जाती है और जिससे एक निश्चित समय के बाद निवेशक को एकमुश्त राशी मिल जाती है उसे SIP कहते हैं। कम रिस्क में निवेश का एक आसान तरीका जिसमें अपने आप हर महीने एक निश्चित रकम जोड़ कर एक बड़े उद्देश्य के लिए बचत कर के एक मोटी रकम प्राप्त कर सकते हैं. आप चाहे नौकरी पेशा व्यक्ति हों या गृहणी Systematic Investment Plan में निवेश करके और हर महीने थोड़ा थोड़ा पैसा बचा कर अपने सपनों को पूरा करने लिए एक बड़ी रकम जमा कर सकते हैं।

SIP Insight

सरल भाषा में: SIP = हर महीने थोड़े-थोड़े पैसे निवेश करके बड़ा फंड बनाना।

SIP – कम जोखिम के साथ अनुशासित निवेश

जिन्हें Share Market के विषय में अधिक जानकारी नहीं है उनके लिए SIP के द्वारा निवेश करना ही बेहतर तरीका है जिससे निवेशक का जोखिम कम हो जाता है. SIP निवेश एवं बचत की ऐसी पद्धति है जिसके अंतर्गत कोई भी निवेशक एक निश्चित अंतराल में एक निश्चित राशि अपने निर्धारित शेयर अथवा म्यूचुअल फण्ड में निवेश करता रहता है. Gold यानि सोने जैसी कमोडिटी में भी SIP द्वारा निवेश किया जाता है. SIP द्वारा निवेश करने से अनुशासित तरीके से निवेश करना आसान हो जाता है तथा निवेश का जोखिम भी कम हो जाता है. पढ़िए किस प्रकार आप SIP में निवेश करके एक करोड़ रुपये बना सकते हैं.

SIP कैसे काम करता है?

SIP में आप किसी म्यूचुअल फंड स्कीम को चुनते हैं और हर महीने एक तय तारीख को पैसा आपके बैंक से कटकर म्यूचुअल फंड में निवेश हो जाता है। हर बार उस दिन के NAV के अनुसार यूनिट खरीदी जाती हैं। 

इससे दो बड़े फायदे होते हैं:

SIP सैलरी पेशा लोगों के लिये उत्तम

कोई भी निवेशक SIP के द्वारा Share Market, Mutual Fund अथवा Gold ETF में निवेश कर सकता हैं। निवेश का अंतराल प्रति दिन, प्रति सप्ताह अथवा प्रति माह रखा जा सकता है। सैलरी पेशा लोगों के लिये यह निवेश का एक आसान उपाय है। हर माह अपनी सैलरी से कुछ बचत करके नियमित और अनुशासित ढंग से बड़ा निवेश किया जा सकता है। किसी भी Mutual Fund में एडवांस चैक दे कर अथवा ऑनलाइन ECS निर्देश दे कर सिप शुरू किया जा सकता है. SIP रु 500 प्रति माह जैसी छोटी राशि से भी करवाया जा सकता है।

SIP किसके लिए सही है?

SIP सबसे अच्छी है:

  • नौकरी करने वालों के लिए
  • नियमित आय वालों के लिए
  • Long term निवेशकों के लिए
  • Retirement planning
  • बच्चों की पढ़ाई
  • घर खरीदने के लिए

SIP का उदाहरण

आपको एक किस्सा सुनाते हैं जिससे आपको एसआईपी बेहतर तरीके से समझ आयेगा। रमेश और राजेश दो दोस्त हैं. दोनों ने अपनी अपनी पत्नियों को वादा किया कि अगली शादी की सालगिरह पर सोने का हार ले कर देंगे. रमेश पूरे साल इंतज़ार करते रहे कि जब सोना सस्ता होगा तब लेंगे. कई बार सोना सस्ता भी हुआ मगर रमेश को लगाता कि सोना अभी और सस्ता होगा. रमेश हार नहीं ले पाए और साल गिरह पर जो कीमत थी उसी पर हार लेनी पड़ा।

राजेश ने पहले महीने से ही गोल्ड ETF में SIP निवेश शुरू कर दिया. जब जब सोने की कीमत कम हुई या बढ़ी राजेश का निवेश हो जाता था. आप अंदाज लगा सकते हैं की हार की कीमत किसने ज्यादा ज्यादा दी होगी.

आपने प्यासे कौवे की कहानी तो सुनी होगी. जिसके घड़े में पानी कम था और उसने छोटे छोटे पत्थर डाल कर घड़ा भर दिया और पानी पी लिया. एसआईपी मुख्य रूप से शेयर मार्किट में छोटी छोटी राशि को नियमित रूप से अनुशासन के साथ म्यूचुअल फण्ड द्वारा निवेश करने का आसान तरिका है।

मासिक SIP समय अवधि अनुमानित रिटर्न कुल निवेश 20 साल बाद पैसा
₹5,000 20 साल 10% ₹12,00,000 लगभग ₹38 लाख
₹5,000 20 साल 12% ₹12,00,000 लगभग ₹50 लाख
₹5,000 20 साल 15% ₹12,00,000 लगभग ₹75 लाख

Advantages of SIP

SIP निवेश का एक बेहतरीन तरिका है. यहाँ हम SIP निवेश के फायदे बता रहे हैं.

  • Small Amount निवेश के लिये कम राशि
  • Low Risk कम रिस्क
  • Easy आसानी
  • Disciplined Investment अनुशासित निवेश
  • Best for Small Investors छोटे निवेशकों के लिये आदर्श
  • Flexibility लचीलापन
  • Best for Beginners शुरुआत के लिये आदर्श

Disadvantages of SIP

SIP में निवेश के कुछ नुकसान भी हैं।

  • Lower returns in Bullish Markets बढ़ते बाजार में कम रिटर्न
  • Flexibility in Investment Day निवेश की तारीख में लचीलापन नहीं
  • Fixed Amount of Investment बंधी राशी में निवेश
  • Difficult to Pause अंतराल देना मुश्किल
  • Not suitable with Irregular Income अनियमित आय में मुशकिल

SIP कितने रुपये से शुरू कर सकते हैं?

भारत में ज्यादातर म्यूचुअल फंड SIP ₹500 प्रति माह से शुरू हो जाती है।

SIP और एकमुश्त निवेश में अंतर

SIP InvestmentLumpsum Investment
हर महीने निवेशएक बार में निवेश
छोटी राशि से शुरूबड़ी राशि की जरूरत
Market timing जरूरी नहींMarket timing जरूरी
Risk कमRisk ज्यादा
Rupee Cost Averaging का फायदाAveraging का फायदा नहीं
नियमित निवेश की आदत बनती हैOne time investment
Long term investors के लिए अच्छाMarket dip में अच्छा

SIP कितने साल करनी चाहिए

SIP की अवधि निवेश का परिणाम
1 – 3 साल Risk ज्यादा, SIP के लिए सही अवधि नहीं
5 साल ठीक रिटर्न मिल सकता है
10 साल अच्छा रिटर्न और Compounding का फायदा
15 साल बहुत अच्छा Wealth Creation
20 साल या ज्यादा बहुत बड़ी पूंजी बन सकती है

SIP में अच्छा रिटर्न पाने के लिए कम से कम 10 से 15 साल तक निवेश करना चाहिए, क्योंकि SIP का सबसे बड़ा फायदा Compounding और Rupee Cost Averaging से लंबे समय में मिलता है।

SIP – FAQs

SIP क्या सुरक्षित है?

SIP में बाज़ार का जोखिम निहित होता है जो कि लंबी अवधि में कम हो जाता है।

SIP में पैसे डूब सकते हैं?

SIP का रिटर्न बाज़ार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है, SIP में short term में नुकसान हो सकता है, लेकिन long term में SIP आमतौर पर नुकसान नहीं बल्कि अच्छा रिटर्न देती है। SIP कम से कम 10 से 15 साल के लिए करनी चाहिए। 1–2 साल में SIP का सही फायदा नहीं मिलता।

SIP कितने रुपये से शुरू कर सकते हैं?

भारत में ज्यादातर म्यूचुअल फंड SIP ₹500 प्रति माह से शुरू हो जाती है। कुछ फंड ₹100 से भी SIP शुरू करने की सुविधा देते हैं।

SIP कितने साल करनी चाहिए?

SIP कम से कम 10 से 15 साल के लिए करनी चाहिए। SIP का सबसे ज्यादा फायदा Compounding और Rupee Cost Averaging से लंबे समय में मिलता है।

SIP या FD कौन बेहतर है?

FD सुरक्षित निवेश है लेकिन रिटर्न कम मिलता है, जबकि SIP में जोखिम थोड़ा ज्यादा होता है लेकिन लंबे समय में FD से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है। इस पर SIP या FD कौन बेहतर है पर विस्तार से पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

SIP म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है जिसमें आप हर महीने छोटी राशि निवेश करके लंबे समय में बड़ी पूंजी बना सकते हैं। SIP Long Term Wealth Creation के लिए बहुत अच्छा निवेश विकल्प माना जाता है।

Updated: March 2026

Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।