Gold ETF सोने में निवेश गोल्ड ईटीएफ द्वारा

Gold ETF – सोने में निवेश गोल्ड ईटीएफ द्वारा कैसे करते हैं। बाजार में पुराने तरीके से सोना खरीदने के बदले गोल्ड ईटीएफ में इंवेस्टमैंट करने से हो सकते हैं बहुत से लाभ. Detail of Gold ETF in Hindi. यहाँ पढ़ें सोने में निवेश करने का आसान तरीके गोल्ड ETF के बारे में. गोल्ड ETF में निवेश करना आसान होता है और फायदेमंद भी होता है, आप इसे छोटी राशी से भी खरीद सकते हैं और सिप में भी निवेश कर सकते हैं.

Gold ETF in Hindi सोने में निवेश गोल्ड ईटीएफ द्वारा
सोने में निवेश गोल्ड ईटीएफ द्वारा

Gold ETF द्वारा सोने में निवेश

हमारे देश में सोने में निवेश को बहुत पसंद किया जाता है. चाहे पढ़े लिखे नौकरीपेशा को ऑफिस में बोनस मिले या किसान की फसल से आय हो. निवेश के लिए सोने को ही चुना जाता है. सोने को हमेशा एक रिस्क फ्री निवेश माना जाता है. अक्सर परिवारों में सोना पीढ़ी दर पीढ़ी उपहार स्वरुप चलता रहता है और कभी बेचा नहीं जाता. मगर जब भी परिवार पर कोई विपदा आती है तो आढ़े वक्त पर यही  सोना काम भी आता है.

ETF Full Form

पारंपरिक तरीके से सुनार के यहाँ से सोना खरीदने का एक आधुनिक विकल्प है Gold ETF गोल्ड ईटीएफ. ETF का फुल फॉर्म होता है  Exchange Traded Fund एक्सचेंज ट्रेडेड फण्ड. इसे भी पढ़ें ETF हिंदी में



Gold ETF Meaning – Basic Table

TermMeaning (Hindi)Explanation
Gold ETFसोने में निवेश करने वाला एक्सचेंज ट्रेडेड फंडयह शेयर की तरह स्टॉक एक्सचेंज पर खरीदा-बेचा जाता है
Full FormGold Exchange Traded Fundयह gold की कीमत को track करता है
Underlying AssetPhysical Goldफंड हाउस असली सोना खरीदकर रखता है
Unit Value1 यूनिट ≈ 1 ग्राम सोनाहर unit gold की कीमत से जुड़ी होती है
FormDigital / Dematआपको physical gold नहीं मिलता

Gold ETF में आप physical gold खरीदे बिना gold में invest करते हो, और इसकी price gold के साथ move करती है 

Gold ETF क्या है

गोल्ड ईटीएफ एक फण्ड होता है जो कि निवेशकों के लिए उनके पैसे का सोने में निवेश करता है. आप गोल्ड ईटीएफ में दस ग्राम, एक ग्राम या आधा ग्राम में भी निवेश कर सकते है. सोने के दाम के साथ साथ  गोल्ड ईटीएफ के दाम भी घटते बढ़ते जाते हैं. इसे आप अपने ब्रोकर या म्यूचुअल फंड हाउस से खरीद सकते हैं.

How Gold ETF Works

StepProcessExplanation
1Investor ETF खरीदता हैDemat account के जरिए units खरीदी जाती हैं
2Fund gold खरीदता हैAMC उतनी value का physical gold रखता है
3Price track होती हैETF की value gold price के साथ चलती है
4Buy/Sell anytimeStock exchange पर trading होती है

आपके द्वारा खरीदे हुए  गोल्ड ईटीएफ यूनिट आपके डीमैट खाते में जमा होते हैं. जब भी इन्हें भुनाना हो तो आप अपने गोल्ड ईटीएफ की कीमत के बराबर नकदी ले सकते हैं. कुछ गोल्ड ईटीएफ स्कीम्स में आपको मैच्योरिटी के समय बराबर कीमत का सोना लेने का विकल्प भी मिल सकता है।

Gold ETF vs Physical Gold Table

ParameterGold ETFPhysical Gold
FormDigitalJewellery / Coins
Storageकोई जरूरत नहींLocker की जरूरत
PurityHigh (99.5%)vary कर सकती है
Making Chargesनहींलगते हैं
LiquidityHigh (exchange पर sell)Jeweller पर depend
SafetySafe (no theft risk)चोरी का risk

Gold ETF में storage, purity और making charges की problem नहीं होती, इसलिए यह modern investors के लिए convenient है।

Gold ETF के फायदे

यहां बता रहे हैं गोल्ड ईटीएफ द्वारा निवेश करने के फायदे

Gold ETF है खरीदने में आसान

गोल्ड ईटीएफ को आप घर बैठे ऑनलाइन भी खरीद सकते है, आपको गोल्ड खरीदने के लिए सुनार के पास जाने की आवश्यकता नहीं है.

Gold ETF है रखने में आसान

गोल्ड ईटीएफ आपके डीमैट एकाउंट में पड़ा रहता है और इसके गुम या चोरी होने का कोई रिस्क नही है. सोने के रख रखाव का कोई झंझट नहीं रहता है.

बहुत कम चार्जेज

फिजिकल गोल्ड के मुकाबले इलेक्ट्रोनिक गोल्ड खरीदने और बेचने में बहुत कम चार्जेज लगते हैं जबकि फिजिकल गोल्ड खरीदने और बेचने में  ज्यादा चार्जेज लगते हैं.

शुद्धता की गारंटी 

फिजिकल गोल्ड खरीदने में शुद्धता की गारंटी मिलना मुश्किल हो जाता है जबकि इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड फिजिकल नहीं होता तो उसमें मिलावट की कोई आशंका ही नहीं होती.

SIP की सुविधा

यदि आप भारी मात्रा में एक साथ सोना नहीं खरीद सकते तो Gold ETF गोल्ड ईटीएफ के जरिए हर माह एक निश्चित राशि में गोल्ड खरीद सकते हैं इससे SIP कहते हैं. इस प्रकार आप एक या आधा ग्राम सोना प्रति माह भी खरीद सकते हैं. मासिक आय वालों के लिए निवेश का यह बेहतरीन तरीका है.

कम मात्रा में खरीद

गोल्ड ईटीएफ आप एक ग्राम अथवा आधा ग्राम के यूनिट में भी खरीद सकते हैं. मगर फिजिकल गोल्ड कम मात्रा में लेकर एकत्र करना असुविधाजनक हो सकता है।

Advantages & Disadvantages

AdvantagesDisadvantages
Physical gold रखने की जरूरत नहींDemat account जरूरी
High liquidityBrokerage लग सकती है
Transparent pricingTracking error हो सकता है
No making chargesAnnual expense ratio
Portfolio diversificationRegular income नहीं मिलता

तो सोने में निवेश करना है तो  Gold ETF गोल्ड ईटीएफ में निवेश का आधुनिक तरीका अपनाइए और उसे डीमैट खाते में रख निश्चिन्त हो जाइए।

Updated: April 2026

Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।