Business Loan in Hindi बिजनेस लोन कैसे प्राप्त करें

बिजनेस लोन कैसे प्राप्त करें जिससे आपके व्यवसाय की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ती हो सके। छोटे बिजनेस को चालू रखने के लिये या नयी उंचाइयां छूने के लिये लोन की जरूरत हो सकती है। किसी भी व्यवसाय को वित्त की आवश्यकता हो सकती है जिसे कि बिजनेस लोन से पूरा किया जा सकता है। यहां आपको विस्तार से बताते हैं कि किस तरह आप अपने बिजनेस के लिये लोन प्राप्त कर सकते हैं।

Business Loan in Hindi बिजनेस लोन कैसे प्राप्त करें
बिजनेस लोन कैसे प्राप्त करें

Business Loan परिभाषा

बैंक द्वारा किसी व्यवसाय में प्रयोग किए जाने के लिए दिए जाने वाले लोन को Business Loan कहते हैं। आमतौर पर बैंक स्टार्ट-अप्स के लिए लोन नहीं देते हैं, लेकिन वे पहले से चल रहे व्यवसायों के लिए ऋण देते हैं। यहां हम आपको ऐसे प्रमुख कदम बता रहे हैं जिनका पालन कर आप आसानी से अपने व्यवसाय के लिये ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

महत्व

बिजनेस में कई बार नई मशीन ख़रीदने, बड़ा आर्डर मिलने पर कच्चा माल ख़रीदने या अन्य आवश्यकताओं के लिये फंड्स की ज़रूरत पड़ सकती है। Business Loan ऐसी आवश्यक्ताओं को पूरा करने के काम आ सकता है। बिजनेस के विस्तार में लोन का बहुत महत्व होता है।



Financial Tool for Growth

Business loan किसी भी छोटे या बड़े व्यवसाय को शुरू करने या बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण financial tool है। यह loan working capital, machinery खरीदने, expansion या cash flow manage करने के लिए लिया जाता है। आज के समय में बैंक, NBFC और fintech कंपनियां विभिन्न प्रकार के business loans offer करती हैं।

व्यवसायों के लिए ऋण कैसे काम करता है

बिजनेस लोन एप्रूव होने पर बैंक या फाइनेशल संस्थान बिज़नेस के लिए ब्याज के बदले एक मुश्त रक़म प्रदान करता हे। इस रक़म को मासिक किश्तों या लोन की शर्तों के अनुसार वापिस किया जाता है।

Business Loan क्यों लेना है

किसी भी बिजनेसमैन को यह पता होना चाहिये कि उसे बिजनेस में किस जरूरत के लिये लोन की आवश्यक्ता है। यह कोई मशीन या टूल की खरीदरी के लिये हो सकता है या एक बड़े ऑर्डर के लिये कच्चा माल खरीदने के लिये। हर किसी बिजनेस की अपनी जरूरतें हो सकतीं हैं जिन्हें पूरा करने के लिये Business Loan की आवश्यकता हो सकती है।

कितना लोन लेना है

यह भी स्पष्ट होना चाहिये कि कितने Business Loan की आवश्यकता है। इसके लिये एक बिजनेस प्लान बना लेना जरूरी है। बिजनेस प्लान से यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि लोन की वापसी किस प्रकार की जायेगी।

Types of Business Loan

Business loan दो प्रकार के होते हैं – secured और unsecured। Secured loan में आपको collateral देना पड़ता है, जैसे property या assets, जबकि unsecured loan में बिना collateral के loan मिल सकता है, लेकिन interest rate थोड़ा ज्यादा होता है।

कितने समय के लिये लोन चाहिये

यह भी स्पष्ट पता होना चाहिये कि लोन कितने समय के लिये चाहिये। यदि किसी को थोड़े थोड़े समय के लिये बार बार पैसे की जरूरत होती है तो उसे लोन लेने के बजाये ओवरड्राफ्ट लेने के बारे में सोचना चाहिये।

लोन कहां से लें

आपके आसपास स्थित वाणिज्यिक बैंकों को देखें। जिस बैंक की शाखा में आपका करंट अकाउंट है उससे बात करें। सिर्फ बड़े या राष्ट्रीय वाणिज्यिक बैंकों में मत जायें। सरकारी बैंकों में विकल्प तलाशें। आपके आस पास के छोटे क्षेत्रीय वाणिज्यिक बैंकों में Business Loan मिलने में भी आसानी हो सकती है।

बिजनेस प्लान बनायें

लोन लेने से पहले बिजनेस प्लान बनाना सबसे महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। किसी भी बैंक को ऋण देने से पहले आपके व्यवसाय के बारे में जानने की जरूरत होगी। इसके लिये आपको एक बिजनेस प्लान बना कर देना होगा। वास्तव में जब तक आप बिजनेस प्लान नहीं बना लेते हैं, संभावना है कि आप यह भी नहीं जान पाएंगे कि आपको कितने ऋण की आवश्यकता है या आप कैसे इसे चुका सकते हैं। आमतौर पर लोन एप्लिकेशन के साथ बिजनेस प्लान भी बैंक को देना पड़ सकता है।

अगर सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो business loan growth का powerful engine बन सकता है। लेकिन बिना planning के लिया गया loan financial stress भी पैदा कर सकता है।

वित्तीय विवरण

अपके बिजनेस प्लान में पिछले वर्षों के और भविष्य की परियोजनाओं के वित्तीय विवरण होंगे। इसमें उन संपत्तियों का भी जिक्र हो सकता है जिन्हें आप लोन लेने के लिये गिरवी रख सकते हैं। इसमें आपकी आय और व्यय का विवरण भी रहेगा। यदि कोई संपत्ती गिरवी रखी जाती है तो Business Loan मिलने में आसानी हो सकती है।

Business loan लेने से पहले EMI calculation और repayment capacity का सही आकलन करना जरूरी है। गलत planning से loan burden बन सकता है और business cash flow पर असर पड़ सकता है।

आवेदन करना

अपनी लोन एप्लिकेशन को सभी जानकारियां भर कर तैयार करें और आवश्यक कागजात के साथ संबंधित अधिकारी या मैनेजर से मिलें। आधिकारी अपनी तस्सली के लिये कुछ सवाल जवाब भी कर सकता है। कोई आधिकारी आपके ऑफिस, दुकान या फैक्टरी में भी विजिट कर सकता है।

Business Loan Approval

Interest rate, tenure और eligibility criteria lender के अनुसार अलग-अलग होते हैं। सामान्यतः आपका credit score, business turnover और financial history loan approval में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक अच्छा CIBIL score loan को आसानी से approve करवाने में मदद करता है।

यदि ऊपर बताई गयी प्रक्रियाओं का सावधानी पूर्वक निर्वाह करेंगे तो आपको अपने बिजनेस के लिये लोन प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

FAQs – Business Loan

Q1. Business loan क्या होता है?
Ans: यह loan business शुरू करने या बढ़ाने के लिए दिया जाता है।
Q2. Secured और unsecured loan में क्या फर्क है?
Ans: Secured loan में collateral देना पड़ता है, जबकि unsecured में नहीं।
Q3. Loan approval किन चीजों पर depend करता है?
Ans: Credit score, income और business performance पर निर्भर करता है।
Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।