हेयर कट क्या है शेयर मार्केट में

शेयर बाजार में प्रयोग होने वाले शब्द हेयर कट के बारे में जानते हैं कि इसका प्रयोग किस संदर्भ में किया जाता है, इसका मतलब क्या होता है। ब्रोकर क्यों रखते हैं हेयर कट शेयरों की वेल्यू में। इस सब को विस्तार से समझते हैं आसान हिंदी में।

Haircut Meaning in Hindi
Definition:

शेयर बाजार में जब कोई निवेशक अपनी शेयर होल्डिंग के एवज में नये शेयरों में ट्रेडिंग करने के लिये अपने ब्रोकर या बैंकर से उधार लेता है तो ब्रोकर उस होल्डिंग की बाजार कीमत से कम वेल्यू का उधार देता है, शेयर होल्डिंग की इसी वेल्यू में की गई कमी को Haircut कहते हैं।

हेयर कट क्या है

शेयर बाजार में जब कोई निवेशक अपनी शेयर होल्डिंग के एवज में नये शेयरों में ट्रेडिंग करने के लिये अपने ब्रोकर या बैंकर से उधार लेता है तो ब्रोकर उस होल्डिंग की बाजार कीमत से कम वेल्यू का उधार देता है, शेयर होल्डिंग की इसी वेल्यू में की गई कमी को Haircut कहते हैं। Haircut ऋण के रूप में स्टॉक के कुल बाजार मूल्य से कटौती का प्रतिशत मूल्य है। यहां पढ़ें किस कंपनी के शेयर खरीदें हमारी साइट पर।



Key Insight

Haircut का मतलब एसेट की मार्केट वैल्यू से कम वैल्यू मानना या लोन/मार्जिन देते समय कुछ प्रतिशत कटौती करना होता है, जिससे जोखिम कम किया जा सके।

Haircut Example (Haircut कैसे काम करता है)

Loan Amount Borrower Pay Bank Loss Haircut
₹10,00,000 ₹6,00,000 ₹4,00,000 40%
₹5,00,000 ₹3,50,000 ₹1,50,000 30%
₹2,00,000 ₹1,20,000 ₹80,000 40%

Banking में Haircut

Banking में Haircut का मतलब होता है जब बैंक किसी खराब (NPA) लोन को वसूल नहीं कर पाता और लोन का कुछ हिस्सा छोड़कर बाकी पैसा लेकर लोन सेटल कर देता है। यानी बैंक को जितना पैसा मिलना था, उससे कम रकम स्वीकार करनी पड़ती है, और जो रकम नहीं मिलती वही Haircut कहलाती है। उदाहरण के लिए, अगर बैंक ने किसी कंपनी को ₹10 लाख का लोन दिया और कंपनी केवल ₹6 लाख ही वापस दे पाई, तो बैंक को ₹4 लाख का नुकसान हुआ। इस ₹4 लाख (यानी 40%) को Haircut कहा जाएगा। Haircut आमतौर पर तब होता है जब कंपनी दिवालिया हो जाती है या Insolvency process (IBC) में लोन सेटलमेंट होता है। Haircut ज्यादा होने का मतलब बैंक का ज्यादा नुकसान और कम होने का मतलब बैंक ज्यादा पैसा रिकवर कर पाया।

Stock Market में Haircut

Stock Market में Haircut का मतलब होता है कि जब आप शेयर, म्यूचुअल फंड या अन्य सिक्योरिटी को गिरवी रखकर (pledge) लोन या मार्जिन लेते हैं, तो उसकी पूरी वैल्यू नहीं मानी जाती, बल्कि कुछ प्रतिशत कम वैल्यू मानी जाती है। इस कम की गई वैल्यू को Haircut कहते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास ₹1,00,000 के शेयर हैं और उस पर 30% haircut है, तो broker या बैंक केवल ₹70,000 की वैल्यू मानेगा और उसी के आधार पर आपको margin या loan मिलेगा। Haircut इसलिए लगाया जाता है क्योंकि शेयर की कीमत गिर सकती है, और lender अपने risk को कम करना चाहता है। Risk ज्यादा वाले शेयरों पर haircut ज्यादा और stable शेयरों पर haircut कम होता है।

हेयर कट का उदाहरण

उदाहरण के लिये आपके पास रिलायंस के 100 शेयर हैं जिनका बाजार मुल्य 1000 प्रति शेयर के अनुसार 1,00,000 रुपये है। आप इन शेयरों को ब्रोकर के पास गिरवी रख कर अन्य किन्हीं शेयरों में ट्रेडिंग कर सकते हैं। ब्रोकर आपको 70000 रुपये तक की ट्रेडिंग की अनुमति देता है। इसका मतलब आपका ब्रोकर रिलांयस के शेयर पर 30% हेयर कट रख रहा है। यहां पढ़ें ब्लू चिप और FMCG शेयर क्या होते हैं।

Haircut का फॉर्मुला

Haircut = (Asset Value – Loan Value) ÷ Asset Value × 100

Haircut Explained

Haircut in Banking vs Stock Market

पैरामीटर Banking Haircut Stock Market Haircut
कहाँ इस्तेमाल होता है Loan Settlement Margin Trading
मतलब Loan का कुछ हिस्सा माफ Security Value कम मानना
उदाहरण ₹10 लाख loan → ₹6 लाख recovery ₹1 लाख share → ₹70,000 value
Haircut 40% 30%

हेयर कट क्यों रखते हैं

ब्रोकर शेयर वेल्यू पर Haircut इस लिये रखता है कि अगर शेयर की बाजार कीमत में अचानक से गिरावट आती है तो भी वह शेयरों को बेच कर अपना पैसा रिकवर कर सके। शेयर की कीमत में अचानक घटने का जितना रिस्क होगा, ब्रोकर उतना ही अधिक Haircut रखेगा। यदि उधार लेने वाला उधार वापिस नहीं कर पाता तो उस स्थिती में ब्रोकर शेयर को बेच कर उधार दिया गया धन रिकवर कर सकता है।

Haircut Percentage Calculation Example

Asset Value Loan Value Haircut %
₹1,00,000 ₹80,000 20%
₹1,00,000 ₹70,000 30%
₹1,00,000 ₹60,000 40%
₹1,00,000 ₹50,000 50%

कुशन का काम करता है

Haircut एक तरह से शेयर की कीमत में आने वाले उतार चढ़ाव की स्थिती में ब्रोकर के लिये कुशन का काम करता है। इससे ब्रोकर यह सुनिश्चित करता है कि गिरवी रखे गये शेयरों की कीमतों में कमी आने पर भी उसका उधार दिया गया धन सुरक्षित रहे।

शेयरों पर निर्भर

कई शेयरों पर उनके कीमत घटने के रिस्क के अनुसार 50% तक का Haircut भी हो सकता है। वास्तव में हेयर कट गिरवी रखी गई सिक्योरिटी की कीमतों में हो सकने वाले उतार चढ़ाव के रिस्क पर निर्भर हो सकता है। पैनी स्टॉक जिनकी कीमतें कम होतीं हैं और तरलता भी कम होती है ऐसे शेयरों को गिरवी रखना भी कठिन होता है।

Haircut Meaning – Quick Summary

पॉइंट जानकारी
Haircut क्या है Loan का कुछ हिस्सा माफ करना
कहाँ इस्तेमाल होता है Banking और Stock Market
Banking Haircut Loan settlement
Stock Market Haircut Margin Trading
Haircut ज्यादा क्यों Risk ज्यादा होने पर

FAQs – Haircuts

Q1. Haircut Meaning in Hindi क्या होता है?

A. Haircut का मतलब किसी एसेट की मार्केट वैल्यू से कम वैल्यू मानना या लोन/मार्जिन देते समय कुछ प्रतिशत कटौती करना होता है।

Q2. शेयर मार्केट में Haircut क्या होता है?

A. जब निवेशक अपने शेयर गिरवी रखकर ट्रेडिंग के लिए मार्जिन लेते हैं, तो ब्रोकर शेयर की पूरी कीमत नहीं मानता और कुछ प्रतिशत कटौती करता है, इसे Haircut कहते हैं।

Q3. Haircut क्यों लगाया जाता है?

A. Haircut इसलिए लगाया जाता है ताकि शेयर की कीमत गिरने पर ब्रोकर या बैंक का पैसा सुरक्षित रहे और जोखिम कम हो।

Q4. Haircut कैसे कैलकुलेट होता है?

A. Haircut = (Asset Value – Loan Value) ÷ Asset Value × 100

Q5. ज्यादा Haircut का मतलब क्या होता है?

A. ज्यादा Haircut का मतलब है कि एसेट ज्यादा risky है और उसके बदले कम लोन या मार्जिन मिलेगा।

Q6. बैंकिंग में Haircut क्या होता है?

A. जब बैंक NPA लोन सेटलमेंट में पूरा पैसा नहीं वसूल पाता और कम रकम लेकर लोन बंद करता है, उसे भी Haircut कहा जाता है।

Updated: April 2026

Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।