FMCG क्या है

FMCG में निवेश शुरू करने से पहले FMCG क्या है यह समझना बहुत जरूरी है। बहुत से निवेशक FMCG को लेकर confuse रहते हैं। इस लेख में हम FMCG क्या है यह आसान भाषा में समझेंगे। ताकि आप FMCG कंपनियों में निवेश करने से पहले सही निर्णय ले सकें।

FMCG Full form explained in Hindi
📌 FMCG Full Form – Fast Moving Consumer Goods
  • रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें
  • जल्दी बिकने वाले प्रोडक्ट
  • कम कीमत, ज्यादा बिक्री
  • FMCG कंपनियाँ stable मानी जाती हैं
  • FMCG sector economy का बड़ा हिस्सा है

FMCG Full Form in Hindi

FMCG की Full Form है Fast Moving Consumer Goods. आसान हिंदी में इसे कहेंगे तेज़ी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुएँ। तेजी से बिकने वाले उपभोक्ता सामान ऐसे उत्पाद होते हैं जिनका अपेक्षाकृत कम लागत पर उत्पादन होता है और यह उत्पाद तुरंत बिक जाते हैं जैसे दूध, फल और सब्जियां, जूस, टॉयलेट पेपर, सोडा, वाशिंग पॉवडर, साबुन, टूथपेस्ट, सौंदर्य प्रसाधन और एस्पिरिन जैसी ओवर-द-काउंटर दवाएं। FMCG की Full Form Fast Moving Consumer Goods होती है।
हिंदी में FMCG का मतलब तेज़ी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुएँ होता है।

Key Highlights

किसी कंपनी के सार्वजनिक होने या पब्लिक होने का मतलब है कि अब इस कंपनी के शेयर आम लोगों को जारी किये जा सकते हैं और ये लोग इन्हें शेयर बाजार में खरीद और बेच सकते हैं।



ये ऐसे प्रोडक्ट होते हैं जो रोजमर्रा में इस्तेमाल होते हैं, जल्दी खत्म हो जाते हैं और बार-बार खरीदे जाते हैं, जैसे साबुन, टूथपेस्ट, बिस्कुट, दूध, शैम्पू, नमकीन आदि।

FMCG में शामिल उत्पाद

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यदि कोई पूछे कि FMCG क्या है, तो वो उत्पाद हैं जिनकी मांग हमेशा बनी रहती है और शीघ्रता से बिक जाते हैं उन्हें FMCG कहते हैं। विकसित और विकासशील देशों में लगभग हर कोई FMCG (एफएमसीजी) उत्पादों का उपयोग करता है। ये वो छोटी छोटी वस्तुएं हैं जिन्हें उपभोक्ता स्टैंड, किराने की दुकान, सुपरमार्केट या वेयरहाउस आउटलेट में खरीदते हैं। माना जाता है कि एफएमसीजी उत्पादों की स्मॉल शेल्फ लाइफ होती है यानी ये उत्पाद बाजार में आते ही तुरंत बिक जाते हैं। लेकिन इन उत्पादों पर लाभ का मार्जिन कम होता है।

FMCG उत्पादों के उदाहरण

  • साबुन
  • टूथपेस्ट
  • शैम्पू
  • बिस्कुट
  • नमकीन
  • दूध
  • कोल्ड ड्रिंक
  • डिटर्जेंट
  • तेल
  • क्रीम

FMCG का है बड़ा बाजार

एफएमसीजी उत्पादों का बाजार बहुत बड़ा होता है। उपभोक्ता वस्तुओं का बाजार इस लिये बड़ा है क्योंकि यह हर दिन हर घर के लिये खरीदे जाते हैं। वाशिंग पॉवडर और साबुन हर घर में हर रोज खरीदे जाते हैं मगर वाशिंग मशीन या टीवी किसी परिवार के द्वारा कभी आठ दस साल में एक बार खरीदे जाते हैं।

FMCG Products के प्रकार

FMCG प्रोडक्ट मुख्य रूप से 3 प्रकार के होते हैं:

1. Food & Beverages

खाने-पीने की चीजें:

  • बिस्कुट
  • नमकीन
  • दूध
  • जूस
  • चाय
  • कॉफी
  • चॉकलेट

2. Personal Care Products

व्यक्तिगत इस्तेमाल की चीजें:

  • साबुन
  • शैम्पू
  • टूथपेस्ट
  • फेस क्रीम
  • हेयर ऑयल
  • डिओडोरेंट

3. Household Products

घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें:

  • डिटर्जेंट
  • फिनाइल
  • क्लीनर
  • टिश्यू पेपर
  • डिश वॉश
  • रूम फ्रेशनर

FMCG माना जाता है सुरक्षित निवेश

FMCG बाजार बहुत बड़ा है और दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियां इसमें शामिल हैं। निवेश के रूप में FMCG शेयर आम तौर पर कम वृद्धि करने वाले होते हैं मगर स्थिर मार्जिन, स्थिर रिटर्न और नियमित लाभांश के साथ इनमें किया गया निवेश एक सुरक्षित दांव हो सकता है। भारत में कुछ FMCG कंपनियां हैं आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नेस्ले इंडिया और कोलगेट-पामोलिव। यहां पढ़ें निवेश के लिये कैसे करें शेयरों का चुनाव

भारत की FMCG कंपनियाँ

भारत की कुछ बड़ी FMCG कंपनियाँ हैं:

  • Hindustan Unilever (HUL)
  • ITC
  • Nestle India
  • Dabur
  • Britannia
  • Marico
  • Godrej Consumer

ये कंपनियाँ रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें बनाती हैं।

Company Products
Hindustan Unilever Soap, Shampoo, Detergent
ITC Biscuits, Cigarettes, Food Products
Nestle India Maggi, Coffee, Milk Products
Dabur Honey, Toothpaste, Ayurvedic Products
Britannia Biscuits, Bread, Dairy Products

क्यों है सुरक्षित निवेश

आप स्वंय सोचिये, अर्थव्यवस्था में मंदी के दौर में कारों और टीवी की बिक्री कम हो सकती है मगर साबुन और टूथपेस्ट बिकना फिर भी कम नहीं होगा। ग्राहक की जेब में जब कम पैसे होंगे तो वह कार, टीवी, एसी या अन्य लग्जरी या कंज्यूमर आईटम खरीदने के निर्णय को टाल सकता है। आटा, दूध, शैंपू, साबुन और टूथपेस्ट की खरीद टाली नहीं जा सकती। इसी लिये एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों को सुरक्षित निवेश माना जाता है। यहां पढ़ें बलू चिप शेयर क्या होते हैं।

FMCG Sector इतना Important क्यों है?

FMCG सेक्टर महत्वपूर्ण है क्योंकि:

  • हर घर में FMCG प्रोडक्ट इस्तेमाल होते हैं
  • इनकी demand कभी खत्म नहीं होती
  • यह भारत के सबसे बड़े sectors में से एक है
  • यह economy और employment में बड़ा योगदान देता है
  • FMCG कंपनियाँ stable मानी जाती हैं
FMCG Durable Goods
जल्दी खत्म हो जाते हैं लंबे समय तक चलते हैं
बार-बार खरीदे जाते हैं कई साल में एक बार खरीदे जाते हैं
कीमत कम होती है कीमत ज्यादा होती है
Daily use products Long term use products
साबुन, टूथपेस्ट, बिस्कुट TV, Fridge, Washing Machine

FMCG कंपनियों का भविष्य

इकॉमर्स के जमाने में जब ऑनलाइन शॉपिंग करना हर उपभोगता के लिये आसान होता जा रहा है, FMCG उत्पादों की मांग बढ़ती ही जा रही है। जिस तरह से किराने का सामान ऑनलाइन मंगवाना आसान होता जा रहा है, इन कंपनियों का भविष्य भी स्पष्ट तौर पर अच्छा ही दिखाई दे रहा है। जब भी आपको सुरक्षित निवेश के बारे में सोचना हो तो FMCG कंपनियों पर दांव लगा सकते हैं।

FMCG – FAQs

FMCG की Full Form क्या होती है?

FMCG की Full Form Fast Moving Consumer Goods होती है। हिंदी में इसका मतलब तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुएँ होता है।

FMCG क्या होता है?

FMCG ऐसे प्रोडक्ट होते हैं जो रोजमर्रा में इस्तेमाल होते हैं, जल्दी खत्म हो जाते हैं और बार-बार खरीदे जाते हैं जैसे साबुन, टूथपेस्ट, बिस्कुट, दूध, शैम्पू आदि।

FMCG products के उदाहरण क्या हैं?

FMCG products के उदाहरण हैं – साबुन, टूथपेस्ट, शैम्पू, बिस्कुट, नमकीन, दूध, कोल्ड ड्रिंक, डिटर्जेंट, तेल, क्रीम आदि।

FMCG कंपनियाँ कौन सी होती हैं?

भारत की प्रमुख FMCG कंपनियाँ हैं – Hindustan Unilever, ITC, Nestle India, Dabur, Britannia, Marico, Godrej Consumer आदि।

FMCG Sector क्या होता है?

FMCG Sector उन कंपनियों का सेक्टर होता है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के प्रोडक्ट बनाती हैं जैसे साबुन, टूथपेस्ट, पैकेज्ड फूड, डिटर्जेंट, शैम्पू आदि।

FMCG और Durable Goods में क्या अंतर होता है?

FMCG products जल्दी खत्म हो जाते हैं और बार-बार खरीदे जाते हैं, जबकि Durable Goods लंबे समय तक चलते हैं जैसे TV, Fridge, Washing Machine आदि।

FMCG stocks क्या होते हैं?

जो कंपनियाँ FMCG प्रोडक्ट बनाती हैं उनके शेयर FMCG stocks कहलाते हैं जैसे HUL, ITC, Nestle, Dabur, Britannia आदि।

Updated: March 2026

Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।