Depreciation in Hindi

डेप्रिसिएशन क्या है इसका क्या महत्व है और इसे कैसे गिनते हैं। डेप्रिसिएशन यानि मूल्यह्रास या अवमूल्यन किसे कहते हैं औऱ कंपनी के खातों में यह किस तरह महत्वपूर्ण होता है और इसका कंपनी की आय और टैक्स पर क्या असर होता है यह सब जानते हैं आसान हिंदी में। कंपनी के वित्तीय नतीजे समझने के लिये किस तरह यह छोटी छोटी जानकारियां महत्वपूर्ण होतीं हैं यह भी समझेंगे।

Depreciation in Hindi
Depreciation in Hindi

Depreciationपरिभाषा

Depreciation या मूल्यह्रास किसी मूर्त संपत्ति की आयू के अनुसार उसकी लागत को आबंटित करने का तरीका है जिससे उसकी वास्तविक मूल्य ही खाते या बैलेंस शीट में रहे। किसी भी व्यवसाय में कर और लेखांकन उद्देश्यों दोनों के लिए दीर्घकालिक संपत्तियों के मूल्य को कम किया जाता है। कर उद्देश्यों के लिए कंपनियां अपने व्यावसायिक खर्चों के रूप में खरीदी गईं वास्तविक संपत्तियों की लागत को घटा सकतीं हैं।  कंपनियां कितना और कब मूल्यह्रास करेंगी यह आयकर नियमों में निर्धारित रहता है।

Definition:

Depreciation (मूल्यह्रास) का मतलब होता है किसी asset की value का समय के साथ कम होना।



Depreciation in Hindi

Depreciation (मूल्यह्रास) का मतलब होता है किसी asset की value का समय के साथ कम होना। यह accounting और taxation में बहुत महत्वपूर्ण concept है।

जब कोई company मशीन, वाहन या equipment खरीदती है, तो उसकी value धीरे-धीरे कम होती है। इसी decrease को depreciation कहा जाता है।

Depreciation calculate करने के कई तरीके होते हैं जैसे:

  • Straight Line Method
  • Written Down Value Method

यह concept business profit calculate करने में मदद करता है और tax liability को भी reduce करता है।

Depreciation का सबसे बड़ा फायदा यह है कि company अपनी asset cost को कई वर्षों में divide करके दिखा सकती है, जिससे financial planning आसान हो जाती है।

अगर आप business या accounting समझना चाहते हैं, तो depreciation एक fundamental concept है।

मूल्यह्रास का लेखांकन

लेखांकन के छात्रों को मूल्यह्रास अक्सर एक कठिन अवधारणा लगती है क्योंकि यह वास्तविक नकद प्रवाह का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। Depreciation  ऐसा व्यय है जिसमें बैंक अथवा नकदी में से कोई भुगतान नहीं किया जाता है। खातों में सीधे संपत्ति के मूल्य को कम कर Depreciation के व्यय को बढ़ा दिया जाता है।

Depreciation (मूल्यह्रास) Overview Table

Depreciation (मूल्यह्रास) क्या होता है, इसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में आसान भाषा में समझें।

Feature Details
Definition Asset की value का समय के साथ कम होना
Applicable Assets Machine, vehicle, equipment, furniture
Purpose Profit calculation और tax planning
Nature Non-cash expense
Impact on Profit Profit को कम करता है
Tax Benefit Taxable income कम करता है
Used In Accounting, business, financial statements

कैसे गिनते हैं

लेखांकन उद्देश्यों के लिए मूल्यह्रास व्यय नकदी लेनदेन का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, लेकिन यह दिखाता है कि एक अवधि में किसी व्यवसाय ने उस संपत्ति के कितने मूल्य का उपयोग किया है। मान लीजिये कि कंपनी कोई मशीन ₹5 लाख में खरीदती है और उस मशीन की औसत आयु 10 साल है। अब औसत आयु के अनुसार उस मशीन का मूल्य हर वर्ष ₹50000 से कम हो रहा है। अब यदि उस मशीन की कीमत कंपनी के खातों में ₹5 लाख है तो एक वर्ष के प्रयोग के बाद उसकी कीमत खातों में घटा कर ₹4.5 लाख कर दी जायेगी और इस ₹50000 को Depreciation में डाल दिया जायेगा जो कि एक व्यय का मद है। इस व्यय पर कंपनी को इनकम टैक्स का लाभ भी मिलेगा। इस प्रकार वर्ष के अंत में कंपनी की बैलेंस शीट में  ₹4.5 लाख की संपत्ति दखेगी और आय में से ₹50000 घट जायेंगे।

Depreciation Methods Comparison Table

Depreciation के अलग-अलग methods का comparison नीचे दिया गया है।

Method Calculation Best For Depreciation Pattern
Straight Line Method (SLM) Equal amount हर साल Simple assets Fixed (constant)
Written Down Value (WDV) Remaining value पर % apply Tax calculation Decreasing every year

✔ Straight Line Method simple है

✔ WDV method tax calculation में ज्यादा use होता है

Depreciation का रेट

अलग अलग तरह की संपत्तियों के लये अलग अलग रेट पर Depreciation लगाया जाता है। मशीनों और प्लांट पर इसका रेट कम रहता है। कार वाहन आदि पर कुछ अधिक रहता है। कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स या मशीनें जिनकी तकनीक जल्दी जल्दी बदलती है उनके लिये डेप्रिसिएशन का रेट बहुत अधिक रहता है।

वास्तविक असर

यह समझने की बात है कि कंपनी में वास्तव में इस खर्च के मद के लिये कोई भुगतान नहीं किया है इसीलिये एबिटडा गिनते समय डेप्रिसिएशन को वापिस शुद्ध लाभ में जोड़ दिया जाता है। अब यह निवेशक के लिये समझने वाली बात है कि कंपनी किस तरह के व्यवसाय में है और यह Depreciation किस संपत्ति पर लगा है। इसे समझ कर ही निवेशक पता चला सकता है कि लगाया गया Depreciation क्या वाकई कंपनी के लाभ को प्रभावित कर रहा है और कितना।

FAQs Depreciation

Q1. Depreciation क्या होता है?

Ans: Asset की value का समय के साथ कम होना depreciation कहलाता है।

Q2. Depreciation क्यों जरूरी है?

Ans: यह business profit calculation और tax planning में मदद करता है।

Q3. Depreciation के कौन-कौन से methods होते हैं?

Ans: Straight Line Method और Written Down Value Method।

Q4. क्या depreciation tax कम करता है?

Ans: हाँ, यह taxable income को कम करने में मदद करता है।

Q5. Depreciation किन assets पर लागू होता है?

Ans: मशीन, वाहन, equipment आदि पर लागू होता है।

Updated: April 2026

Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।