Post Office MIS क्या है? Calculator के साथ पूरी जानकारी

डाक घर मासिक आय योजना एक और लघु बचत योजना है जो कि बहुत पॉपुलर है और मुख्यतः रिटायर्ड लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। Post Office Monthly Income Scheme in Hindi. इस योजना में फिक्स्ड डिपॉजिट से अधिक ब्याज मिलता है और जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस योजना में ब्याज हर महीने देय होता है। डाक घर मासिक आय योजना की जानकारी, इस योजना के सभी पहलू और फायदे जानते हैं आसान हिंदी में विस्तार से। सभी डाकघर बचत योजनाओं के बारे में जानें डाकघर बचत योजनाएं पर।

Post Office MIS Scheme
डाक घर मासिक आय योजना

Post Office MIS को समझना

इसे आमतौर पर पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम या MIS भी कहते हैं। डाकघर मासिक आय योजना एक ऐसी योजना है जिसमें आप एक निश्चित राशि का निवेश करते हैं और हर महीने एक निश्चित ब्याज अर्जित करते हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है आप किसी भी डाकघर से इसमें निवेश कर सकते हैं। यह बेहद विश्वसनीय निवेश योजना है। यह योजना बिना किसी जोखिम के स्थिर आय प्रदान करती है। आप इस योजना में अधिकतम ₹4.5 लाख व्यक्तिगत रूप से या ₹9 लाख संयुक्त रूप से निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निवेश अवधि 5 साल है। निवेश की सुरक्षा इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। यहां पढ़ें सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम के बारे में विस्तार से हमारी साइट पर।

Post Office MIS को आसान भाषा में समझें

Post Office Monthly Income Scheme (MIS) एक ऐसी योजना है, जिसमें आपको हर महीने fixed income मिलती है। यह scheme उन लोगों के लिए ideal है जो regular income चाहते हैं, जैसे retirees।



इस योजना में एक lump sum amount invest किया जाता है और उस पर मिलने वाला interest हर महीने payout किया जाता है। यह government-backed scheme होने के कारण सुरक्षित मानी जाती है।

MIS में interest rate सरकार द्वारा तय किया जाता है और यह bank savings account से ज्यादा होता है। हालांकि, इसमें maximum investment limit होती है, जिससे returns सीमित हो सकते हैं।

Post Office MIS Scheme Details

Feature Details
Scheme Name Post Office Monthly Income Scheme (MIS)
Interest Rate लगभग 7.4% प्रति वर्ष (सरकार द्वारा तय)
Tenure 5 साल
Minimum Investment ₹1,000
Maximum Investment ₹9 लाख (Single) / ₹15 लाख (Joint)
Income Frequency Monthly
Safety Government-backed (बहुत सुरक्षित)

Post Office MIS उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है जो हर महीने एक निश्चित income चाहते हैं और जोखिम नहीं लेना चाहते।

यह scheme conservative investors के लिए उपयुक्त है, लेकिन wealth creation के लिए SIP या equity investments बेहतर विकल्प होते हैं।

Post Office MIS Calculator







सुरक्षा Secure

परिपक्वता तक आपका पैसा सुरक्षित रहता है क्योंकि यह एक सरकार समर्थित योजना है।

कार्यकाल Period

डाकघर एमआईएस के लिए लॉक-इन अवधि 5 साल है। जब योजना परिपक्व हो जाती है तो आप निवेश की गई राशि वापस ले सकते हैं।

ब्याज Interest

इस योजना में ब्याज हर महीने मिलता है। 1 अक्टूबर 2018 से इस योजना में ब्याज दर 7.7% है। यह ब्याज दर बदल सकती है इसलिये जब आप इस योजना में निवेश करें तो उस समय की ब्याज दर पहले जान लें।

निवेश की सीमा Limit

आप व्यक्तिगत खाते में अधिकतम ₹4.5 और संयुक्त खाते में ₹9लाख जमा करवा सकते हैं।

ट्रांसफर Transfer

ब्याज को पोस्ट आफिस के अपने सेविंग अकाउंट या रेकरिँग अकाउंट में हर महीने ट्रांसफर कर सकते हैं।

नामांकन Nomination

आप अपने परिवार के किसी सदस्य को नामित कर सकते हैं।

कर छूट Tax Saving

इस योजना में निवेश पर कर में छूट नहीं मिलती है मगर ब्याज आय पर टीडीएस नहीं कटता है।

कौन निवेश कर सकते हैं

डाक घर मासिक आय योजना Post Office Monthly Income Scheme में कोई भी निवेश कर सकता है। उनके लिये यह योजना आदर्श है जो कि अपने निवेश में जोखिम पसंद नहीं करते हैं और निश्चित आय चाहते हैं। रिटायर्ड होने के बाद मिली एकमुश्त राशि को निवेश करने के लिये डाक घर मासिक आय योजना शानदार साधन है। आमतौर पर इस योजना में फिक्स्ड डिपॉजिट से अधिक ब्याज मिलता है।

Post Office MIS से हर महीने कितनी income मिलेगी?

Investment Amount Interest Rate Yearly Income Monthly Income
₹1,00,000 7.4% ₹7,400 ₹616
₹2,00,000 7.4% ₹14,800 ₹1,233
₹5,00,000 7.4% ₹37,000 ₹3,083
₹7,50,000 7.4% ₹55,500 ₹4,625
₹9,00,000 7.4% ₹66,600 ₹5,550
₹15,00,000 (Joint) 7.4% ₹1,11,000 ₹9,250

Note: Interest rate समय-समय पर बदल सकता है, इसलिए actual income अलग हो सकती है।

वास्तविक ब्याज दर जानने के लिए पोस्ट ऑफ़िस से संपर्क करें।

MIS calculator के अनुसार आपकी monthly income आपके investment amount और interest rate पर निर्भर करती है। यह scheme उन लोगों के लिए बेहतर है जो fixed monthly income चाहते हैं।

अपनी investment amount डालकर तुरंत जानें कि आपको हर महीने कितनी income मिलेगी।

MIS और RD का संगम

हर माह मिलने वाले ब्याज को किसी SIP या RD में निवेश कर इस योजना में निवेश की आय को बढ़ाया भी जा सकता है। जैसे कि यदि आपके पास एकमुश्त रकम है जिसे कि आप निवेश करना चाहते हैं तो आप उस राशि को MIS में निवेश कर दीजिये। इसके साथ ही डाकघर में रेकरिंग खाता खोल दीजिये। हर महीने मिलने वाला ब्याज आप रेकरिंग खाते में जमा करवा सकते हैं। इसके लिये आपको केवल एक बार एजेँट या पोस्ट ऑफिस में बताना होगा। अब आपके ब्याज की आय पर भी आपको RD खाते में ब्याज मिलने लगेगा। इस प्रकार पांच वर्ष के अंत में आपको एक अच्छी खासी रकम मिल जायेगी।

Post Office MIS vs Fixed Deposit

Feature MIS FD
Income Type Monthly income Maturity पर lump sum
Interest Payment हर महीने End of tenure / quarterly
Tenure 5 साल Flexible (1–5 साल)
Best For Regular income Wealth accumulation
Safety Very high (Govt backed) High (bank dependent)

FAQs – Post Office MIS

Q1. MIS क्या है?
Ans: यह monthly income देने वाली post office scheme है।
Q2. इसमें किसे invest करना चाहिए?
Ans: Regular income चाहने वाले investors को।
Q3. क्या यह safe है?
Ans: हां, यह government-backed scheme है।
Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।