Senior Citizen Saving Scheme in Hindi

वरिष्ठ नागरिकों के लिये तैयार की गयी इस कर बचत योजना में क्या फायदे हैं और यह कैसे काम करती है। सुरक्षित और उच्च रिटर्न के कारण यह योजना रिटायर्ड लोगों में बहुत लोकप्रिय है। विस्तार से सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम कि जानकारी, इस योजना में कौन निवेश कर सकता है, कितना निवेश कर सकते हैं, इस योजना की अवधि कितनी है और क्या लाभ हैं आसान हिंदी में।

Senior citizens saving scheme details in Hindi
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

Senior Citizen Saving Scheme को समझना

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम जिसे वरिष्ट नागरिक बचत योजना भी कहते हैं रिटायर्ड लोगों को अपना रिटायर्मेंट बैनेफीट निवेश करने का आदर्श विकल्प है। इस योजना में निवेश करके वे ब्याज की आय से अपना खर्च चला सकते हैं। वे चाहें तो इससे मिलने वाले ब्याज को फिर से निवेश कर सकते हैं। यह योजना सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस या चुने हुए बैंको कर जरिये चलायी जाती है औऱ इस पर ब्याज की दर इस प्रकार की अन्य योजनाओं की तुलना में आधिक होती है। इसके साथ ही इस योजना पर टैक्स की बचत भी मिलती है। कुल मिला कर यह रिटायर्ड लोगों के लिये एक आदर्श बचत योजना है।

Senior Citizen Saving Scheme (SCSS) की पूरी जानकारी नीचे टेबल में आसान भाषा में दी गई है



Feature Details
Scheme Name Senior Citizen Saving Scheme (SCSS)
Interest Rate Around 8%+ per annum (quarterly payout)
Minimum Investment ₹1,000
Maximum Investment ₹30 lakh
Tenure 5 years
Extension 3 years (after maturity)
Eligibility 60+ years (VRS cases allowed)
Payout Frequency Quarterly
Tax Benefit Section 80C eligible
Risk Level Very Low (Government-backed)
Premature Withdrawal Allowed with penalty

Senior Citizen Saving Scheme के बारे में

Senior Citizen Saving Scheme (SCSS) भारत सरकार द्वारा संचालित एक सुरक्षित निवेश योजना है, जो विशेष रूप से रिटायर हो चुके लोगों के लिए बनाई गई है। यह scheme senior citizens को नियमित income और guaranteed returns प्रदान करती है। वर्तमान समय में SCSS पर लगभग 8.2% वार्षिक ब्याज मिलता है, जो हर quarter में payout होता है, जिससे monthly income planning आसान हो जाती है। 

Senior Citizen Saving Scheme में क्यों निवेश करें

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम यानी एससीएसएस में निवेश 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश करने के लिए एक बहुत अच्छी योजना है। यह एक प्रभावी और दीर्घकालिक बचत योजना है जो सुरक्षा और सुविधाओं की पेशकश करती है जो कि आमतौर पर किसी भी सरकारी बचत या निवेश योजना में प्राप्त होती हैं। ये योजना पूरे भारत में चुने हुए बैंकों और सभी डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध हैं।

कौन ले सकते हैं

इस scheme में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति निवेश कर सकते हैं। VRS या early retirement लेने वाले लोग भी कुछ शर्तों के साथ इसमें निवेश कर सकते हैं। इसमें minimum ₹1,000 और maximum ₹30 लाख तक निवेश किया जा सकता है। 

कोई भी साठ साल से अधिक की उम्र का नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है। 55 की उम्र के बाद यदि किसी ने VRS लिया है तो वे भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं मगर इस हालत में उन्हें रिटायर्मेंट बैनेफिट मिलने के एक माह के भीतर ही निवेश करना होगा।

राशि

इस योजना में ₹1000 के गुणकों में निवेश कर सकते हैं किंतु अधिकतम राशी ₹15 लाख तक निवेश की जा सकती है।

Senior Citizen Saving Scheme के लाभ

Senior Citizen Saving Scheme में निम्न लाभ मिलते हैं

सुरक्षा

यह योजना सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिये है और इसमें निवेश करना आसान है।

Senior Citizen Saving Scheme पर ब्याज

यह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कुछ ऐसी योजनाओं में से है जिनमें अधिकतम ब्याज मिलता है। 1 अप्रेल 2026 से इस योजना पर 8.2% की सालाना दर से तिमाही ब्याज मिलता है। ब्याज की यह दर हर तिमाही पर बदल भी सकती है मगर एक बार योजना में निवेश करने के बाद उस समय की ब्याज दर ही पूरी अवधि के लिये लागू रहेगी। निवेशक चाहें तो इसे हर तिमाही अपने डाकघर सेविंग एकाउंट में ट्रांसफर करवा सकते हैं। वे चाहें तो इस योजना से मिलने वाले ब्याज को डाकघर रिकरिंग एकाउंट खुलवा कर उसमें भी ट्रांसफर करवा सकते हें।

कर लाभ

SCSS की maturity 5 साल की होती है, जिसे आगे 3 साल के लिए extend भी किया जा सकता है। इसमें Section 80C के तहत tax benefit भी मिलता है, जिससे यह tax saving के लिए भी अच्छा विकल्प बन जाता है।

इस योजना में निवेश पर 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख तक आयकर छूट मिलती है। साल में ₹ 50000 तक ब्याज की आय भी इस योजना में टैक्स से मुक्त है।

अवधि

इस योजना की अवधि पांच साल है जिसे कि तीन और सालों के लिये बढ़ाया जा सकता है। परिपक्वता से पहले निकासी एक साल बीत जाने के बाद कर सकते हैं मगर इसके लिये कुल जमा राशि पर 1.5% शुल्क देना होगा। दो वर्ष बीत जाने के बाद यह शुल्क 1% होगा।

यह scheme खासतौर पर उन लोगों के लिए best है जो retirement के बाद stable income चाहते हैं और risk नहीं लेना चाहते। FD के मुकाबले इसमें बेहतर interest rate और government backing होने के कारण यह ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

SCSS vs FD vs MIS Comparison Table

SCSS, FD और Post Office MIS में कौन बेहतर है? नीचे दी गई comparison table में पूरी जानकारी आसान तरीके से समझें।

Feature SCSS Fixed Deposit (FD) Post Office MIS
Interest Rate ~8%+ (Quarterly payout) 6% – 8% (bank dependent) ~7%+ (Monthly payout)
Payout Type Quarterly income Monthly/Quarterly/Maturity Monthly income
Tenure 5 years (extendable) 7 days to 10 years 5 years
Minimum Investment ₹1,000 ₹1,000 (bank dependent) ₹1,000
Maximum Investment ₹30 lakh No limit ₹9 lakh (single) / ₹15 lakh (joint)
Tax Benefit 80C benefit Only 5-year tax saver FD No tax benefit
Risk Level Very Low (Govt backed) Low (bank dependent) Very Low (Govt backed)
Best For Senior citizens (regular income) Flexible investment Monthly income seekers
Premature Withdrawal Allowed with penalty Allowed (penalty) Allowed after 1 year
  • ✔ Senior citizens के लिए SCSS best है
  • ✔ Monthly income चाहिए तो MIS बेहतर
  • ✔ Flexibility चाहिए तो FD सही

अगर आप safe investment + regular income चाहते हैं, तो SCSS एक strong option है। कुल मिला कर सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिये एक बेहतरीन योजना है जिसमें नियमित और सुरक्षित आय मिलती है जिसके कारण वृद्धावस्था में जीवन यापन आराम से बीताने में मदद मिलती है।

आपके लिए कौन सा investment सही है?

अगर आप Senior Citizen हैं और regular income चाहते हैं:
SCSS (Best Option)
High interest + government safety + quarterly income
अगर आपको हर महीने fixed income चाहिए:
Post Office MIS
Monthly payout + safe investment
अगर आपको flexibility और liquidity चाहिए:
Fixed Deposit (FD)
Flexible tenure + easy withdrawal
अगर tax saving भी चाहिए:
SCSS या 5-Year Tax Saver FD
Section 80C benefit available
ध्यान रखें:
Interest rates समय-समय पर बदलते रहते हैं, इसलिए निवेश से पहले latest rates जरूर check करें।

FAQs – SCSS

Q1. SCSS scheme में कौन निवेश कर सकता है?

Ans: 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति इस योजना में निवेश कर सकते हैं। VRS लेने वाले लोग भी eligible होते हैं।

Q2. SCSS का interest rate कितना होता है?

Ans: SCSS का interest rate सरकार द्वारा तय किया जाता है और यह समय-समय पर बदलता रहता है।

Q3. SCSS में maximum investment limit क्या है?

Ans: इसमें अधिकतम ₹30 लाख तक निवेश किया जा सकता है।

Q4. SCSS की maturity कब होती है?

Ans: इसकी maturity 5 साल बाद होती है, जिसे 3 साल के लिए extend किया जा सकता है।

Q5. क्या SCSS में tax benefit मिलता है?

Ans: हाँ, इसमें Section 80C के तहत tax deduction मिलता है।

Updated: April 2026

Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।