डाइवर्सिफिकेशन निवेश के रिस्क को कम करने का तरीका। Diversification यानी निवेश में विविधता ला कर आप कैसे अपने निवेश को सुरक्षित बना सकते हैं जिससे आपके निवेश को रिस्क कम हो जायेगा और ग्रोथ की संभावना बढ़ जायेगी। यहां जानिये शेयर बाजार के बारे में अधिक जानकारी और अन्य पहलुओं को विस्तार से।

- Diversification Meaning in Hindi – डाइवर्सिफिकेशन क्या होता है?
- डाइवर्सिफिकेशन परिभाषा
- Diversification क्यों करें
- Diversification के लिए म्यूचुअल फंड सही है
- Diversification करने की सही विधि
- Diversification क्यों जरूरी है?
- Diversification Example (उदाहरण)
- Diversification क्या है
- रिस्क को कम करे
- Diversification कैसे करें?
- Diversification Benefits Table
- पोर्टफोलियो को Diversify करें
- Without Diversification vs With Diversification
- Types of Diversification
- Diversification के नुकसान
- Diversification Summary
Diversification Meaning in Hindi – डाइवर्सिफिकेशन क्या होता है?
Diversification का मतलब होता है अपने निवेश को अलग-अलग जगह पर बाँटना ताकि जोखिम कम हो और रिटर्न स्थिर रहे। सरल शब्दों में, सारा पैसा एक ही जगह निवेश करने के बजाय अलग-अलग निवेश में लगाना Diversification कहलाता है।
इसे अक्सर इस कहावत से समझाया जाता है –
“अपने सभी अंडे एक ही टोकरी में नहीं रखने चाहिए।”
डाइवर्सिफिकेशन जोखिम कम करने का वो तरीका है जिसमें सारा पैसा एक ही जगह निवेश करने के बजाय अलग-अलग निवेश में लगाना जाता है।
डाइवर्सिफिकेशन परिभाषा
जोखिम प्रबंधन तकनीक जिसमें पोर्टफोलियो के भीतर विभिन्न प्रकार के निवेश के मिश्रिण शामिल किये जाते हैं उसे विविधीकरण यानी Diversification कहते हैं। इस तकनीक के पीछे तर्क है कि विभिन्न प्रकार के निवेशों का निर्माण पोर्टफोलियो में औसतन से उंचा रिटर्न देता है और पोर्टफोलियो में एक ही तरह के निवेश की तुलना में कम जोखिम वाला होता है। मतलब, अगर आपने सारा पैसा सिर्फ एक ही जगह लगाया और वहाँ नुकसान हुआ, तो पूरा पैसा प्रभावित होगा। लेकिन अगर आपने पैसा अलग-अलग जगह जैसे शेयर, सोना, और FD में लगाया है, तो नुकसान का असर कम हो जाएगा
रिस्क को मैनेज करने का वह तरीका जिसमें निवेश के लिए कई एसेट्स को शामिल किया जाता है।
Diversification क्यों करें
आपने यह अंग्रेजी कहावत तो सुनी होगी कि कभी भी अपने सभी अंडे एक ही टोकरी में नहीं रखने चाहिये। यह बात निवेश पर सबसे सही लागू होती है। विविधीकरण पोर्टफोलियो में होने वाले जोखिमों को कम करता है क्योंकि कुछ निवेशों का सकारात्मक प्रदर्शन दूसरों के नकारात्मक प्रदर्शन को बेअसर कर देता है। इसलिए Diversification के लाभ केवल तभी होते हैं जब पोर्टफोलियो में प्रतिभूतियां पूरी तरह से अलग अलग प्राकृति की हों। अध्ययन और गणितीय मॉडल ने दिखाया है कि 25 से 30 शेयरों के एक अच्छी तरह से डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो जोखिम में कमी का सबसे अधिक प्रभावी परिणाम देता है।
Diversification के लिए म्यूचुअल फंड सही है
अधिकांश छोटे निवेशकों के पास सीमित निवेश बजट होता है और पर्याप्त रूप से डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाना मुश्किल हो सकता है। इस बात से समझा जा सकता है कि म्यूचुअल फंड की लोकप्रियता क्यों बढ़ रही हैं। म्यूचुअल फंड में शेयर ख़रीदना निवेशकों के लिये Diversification का ही एक आसान तरीका है।
Diversification करने की सही विधि
निधि प्रबंधक और निवेशक अक्सर अलग अलग निवेश के साधनों में निवेश कर अपने पोर्टफोलियो को विविधता देते हैं और यह निर्धारित करते हैं कि पोर्टफोलियो का कितना प्रतिशत प्रत्येक निवेश के साधन में आवंटित करना है। इनमें स्टॉक और बॉन्ड, रीयल इस्टेट, ईटीएफ, कमोडिटीज, अल्पावधि निवेश और अन्य वर्ग शामिल हो सकते हैं। इसके बाद वे परिसंपत्ति वर्गों के भीतर निवेश के बीच विविधता हासिल करते हैं, जैसे कि विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के शेयरों का चयन करके या विभिन्न बाजार पूंजीकरण वाले स्टॉक चुनकर।
Diversification क्यों जरूरी है?
Diversification का मुख्य उद्देश्य जोखिम कम करना और रिटर्न को स्थिर रखना होता है।
Diversification के फायदे:
- निवेश का जोखिम कम होता है
- नुकसान की संभावना कम होती है
- रिटर्न अधिक स्थिर रहते हैं
- अलग-अलग सेक्टर से फायदा मिलता है
- लंबी अवधि में पोर्टफोलियो मजबूत बनता है
अगर किसी एक निवेश में नुकसान होता है, तो दूसरे निवेश से उसकी भरपाई हो सकती है।
Diversification Example (उदाहरण)
मान लीजिए आपके पास ₹1,00,000 हैं:
गलत तरीका:
- पूरा पैसा सिर्फ एक शेयर में लगा दिया
सही Diversification:
- ₹30,000 – Large cap stocks
- ₹20,000 – Mid cap stocks
- ₹20,000 – Mutual funds
- ₹15,000 – Gold
- ₹15,000 – Debt fund / FD
अब अगर शेयर बाजार गिरता है, तो Gold या Debt आपको बचा सकते हैं।
Diversification क्या है
| Investment Type | Amount Invested | Risk Level | Expected Return |
|---|---|---|---|
| Large Cap Stocks | ₹30,000 | Medium | Medium |
| Mid Cap Stocks | ₹20,000 | High | High |
| Mutual Funds | ₹20,000 | Medium | Medium |
| Gold | ₹15,000 | Low | Low |
| Debt Fund / FD | ₹15,000 | Very Low | Low |
Total Investment = ₹1,00,000
रिस्क को कम करे
इस प्रकार के निवेश के मिश्रण को ही Diversification कहते हैं। इस प्रकार के निवेश में जब किसी एक वर्ग के निवेश में रिटर्न कम या नेगेटिव आता है तो दूसरे वर्ग में मिला उच्च रिटर्न उस कमी को पूरा कर देता है। चाहे आपके पास निवेश के लिये कम राशी ही क्यों ना हो, उसे अलग अलग तरह के वर्गों में बांट कर ही निवेश करें। इस प्रकार आप अपने निवेश के रिस्क को काफी हद तक कम कर पायेंगे। Diversification in Hindi में हमने सीखा डाइवर्सिफिकेशन निवेश के रिस्क को कम करने का ऐसा तरीका है जिसे दुनिया भर के निवेशक अपनाते हैं और अपने पोर्टफोलियो को बढ़ता हुआ देखते हैं।
Diversification कैसे करें?
आप अपने निवेश को इन तरीकों से diversify कर सकते हैं:
1. Asset Diversification
- Stocks
- Bonds
- Gold
- Real Estate
- Mutual Funds
2. Sector Diversification
- Banking
- IT
- Pharma
- FMCG
- Energy
3. Market Cap Diversification
4. Geographic Diversification
- India
- US Market
- International Funds
Diversification का मतलब सिर्फ ज्यादा शेयर खरीदना नहीं है, बल्कि अलग-अलग प्रकार के निवेश रखना है।
Diversification Benefits Table
| Benefit | Explanation |
|---|---|
| Risk Reduction | Loss in one asset can be covered by another |
| Stable Returns | Portfolio becomes less volatile |
| Better Portfolio | Balanced investment |
| Protection | Market crash impact reduces |
| Long-term Growth | Wealth grows steadily |
पोर्टफोलियो को Diversify करें
अपने पोर्टफोलियो को Diversification करने के लिये कोई निवेशक अलग अलग उद्योगों के शेयरों में निवेश कर सकता है। इसी प्रकार पोर्टफोलियो में कुछ शेयर लार्ज कैप, कुछ मिड कैप और कुछ स्माल कैप के भी रख सकते हैं। यदि म्युचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं तो इक्विटी फंडों में विभ्भिन प्रकारों में से अलग अलग फंडों में निवेश कर सकते हैं।
Without Diversification vs With Diversification
| Scenario | Investment | Risk | Result |
|---|---|---|---|
| Without Diversification | All money in one stock | Very High | Big profit or big loss |
| With Diversification | Money in stocks, gold, mutual fund | Medium | Stable returns |
| Over Diversification | Too many investments | Low | Low returns |
Types of Diversification
| Diversification Type | Description | Example |
|---|---|---|
| Asset Diversification | Different asset classes | Stocks, Gold, FD |
| Sector Diversification | Different sectors | IT, Banking, Pharma |
| Market Cap Diversification | Different size companies | Large cap, Mid cap |
| Geographic Diversification | Different countries | India, US Market |
| Time Diversification | Investing over time | SIP Investment |
Diversification के नुकसान
कुछ नुकसान भी होते हैं:
- बहुत ज्यादा Diversification से रिटर्न कम हो सकता है
- पोर्टफोलियो मैनेज करना मुश्किल हो जाता है
- बहुत ज्यादा निवेश फैलाने से बड़े profit miss हो सकते हैं
इसे Over Diversification कहा जाता है।
Diversification Summary
Diversification का मतलब:
- पैसा अलग-अलग निवेश में लगाना
- जोखिम कम करना
- रिटर्न को स्थिर रखना
- लंबी अवधि में धन बढ़ाना
Investment का एक Golden Rule:
Diversification Risk कम करने का सबसे आसान तरीका है।
Updated: April 2026