लार्ज कैप कंपनियां किन्हें कहते हैं, मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार कंपनियों का वर्गीकरण कैसे किया जाता है। किस प्रकार अलग अलग मार्केट कैप के शेयर निवेश के रिस्क को कम या ज्यादा करते हैं। अलग मार्केट कैप के साथ कंपनी की विशेषतायें कैसे बदलतीं हैं और कैसे लार्ज कैप कंपनियां निवेश के लिये सभी वर्गों द्वारा पसंद की जातीं हैं।

- लार्ज कैप कंपनियों की परिभाषा
- Large Cap Meaning in Hindi (लार्ज कैप क्या होता है?)
- Market Cap क्या होता है?
- Large Cap Companies की SEBI Definition
- लार्ज कैप शेयरों का पोर्टफोलियो में महत्व
- Large Cap कंपनियों की विशेषताएँ
- Large Cap में क्यों करें निवेश
- पारदर्शी
- लाभांश
- Large Cap कंपनियां होतीं हैं स्थिर और प्रभावशाली
- निवेश का मानक
- Large Cap है हर पोर्टफोलियो के लिये
- Large Cap Stocks किसके लिए सही हैं?
- Large Cap vs Mid Cap vs Small Cap
- रिस्क भी हो सकता है
- संक्षेप में
लार्ज कैप कंपनियों की परिभाषा
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है Large Cap कंपनियां वह हैं जिनका बाजार पूंजीकरण बहुत अधिक है। लार्ज कैप “लार्ज मार्केट कैपिटलाइजेशन” शब्द का संक्षिप्त संस्करण है। अमेरिका में लार्ज कैप कंपनी $ 10 बिलियन से अधिक के बाजार पूंजीकरण मूल्य की कंपनियों को कहते हैं। भारत के संदर्भ में 20,000 करोड़ से अधिक बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी को Large Cap कंपनी कहते हैं। बाजार पूंजीकरण की गणना प्रति शेयर मूल्य को कंपनी के बकाया शेयरों की संख्या से गुणा करके की जाती है। किसी भी कंपनी के स्टॉक को आम तौर पर लार्ज कैप, मिड कैप या स्मॉल कैप के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। भारत में कूछ प्रमुख लार्ज कैप कंपनियां हैं आईटीसी, टीसीएस, रिलायंस और एचडीएफसी।
बड़ी, स्थापित और मजबूत कंपनियों के शेयर = Large Cap Stocks
जैसे – Reliance, TCS, HDFC Bank, Infosys आदि।
Large Cap Meaning in Hindi (लार्ज कैप क्या होता है?)
Large Cap कंपनियाँ वे कंपनियाँ होती हैं जो शेयर बाजार में मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से Top 100 कंपनियों में आती हैं। भारत में SEBI के नियमों के अनुसार मार्केट कैप के आधार पर कंपनियों को Large Cap, Mid Cap और Small Cap में बाँटा जाता है।
Market Cap क्या होता है?
Market Cap का मतलब होता है कंपनी की कुल वैल्यू जो शेयर बाजार में उसके सभी शेयरों की कीमत से मिलकर बनती है।
Formula:
Market Cap = Share Price × Total Shares
यही Market Cap तय करता है कि कंपनी Large Cap, Mid Cap या Small Cap है।
Large Cap Companies की SEBI Definition
SEBI के अनुसार:
| Category | Ranking |
|---|---|
| Large Cap | Top 1–100 companies |
| Mid Cap | 101–250 |
| Small Cap | 251 onwards |
Large Cap कंपनियों का मार्केट कैप आमतौर पर ₹20,000 करोड़ से ज्यादा होता है।
लार्ज कैप शेयरों का पोर्टफोलियो में महत्व
दुनिया भर के शेयर बाजारों में लार्ज कैप कंपनियों को उनके बैंचमार्क इंडेक्स में शामिल किया जाता है। चूंकि लार्ज कैप स्टॉक किसी भी इक्विटी बाजार के बड़े भाग का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उन्हें अक्सर कोर पोर्टफोलियो निवेश के रूप में देखा जाता है। लार्ज कैप स्टॉक अक्सर निम्न विशेषताओं से पहचाने जाते है। यहां
Large Cap कंपनियों की विशेषताएँ
Large Cap कंपनियों में कुछ common features होते हैं:
- Established और पुरानी कंपनियाँ
- Strong financials
- Stable returns
- High liquidity
- Market leader companies
- Dividend देने वाली कंपनियाँ
- Risk comparatively कम
ये कंपनियाँ economic slowdown में भी relatively stable रहती हैं।
Large Cap में क्यों करें निवेश
इस श्रेणी में आमतौर पर सभी स्थापित और ब्लूचिप कंपनियां आतीं हैं जिनका अपने उद्योग में नेतृत्व स्थापित हो जाता है। ये कंपनियाँ मार्केट लीडर होतीं हैं और शेयर बाज़ार में इनका ट्रेड वॉल्यूम अधिक होता है। बाज़ार में लार्ज कैंप कंपनियां ही फ्यूचर ट्रेड के लिये शामिल की जातीं हैं। अक्सर ऐसी कंपनियां बाज़ार के इंडेक्स का भी हिस्सा होतीं हैं। म्यूचुअल फंड भी इन में निवेश करने में में अपनी दिलचस्पी दिखाते हैं। आम निवेशक भी जानी मानी कंपनियों में निवेश करने में प्राथमिकता देते हैं।
Large Cap में निवेश करने के कुछ फायदे:
- Risk कम होता है
- Stable returns मिलते हैं
- Dividend income मिल सकती है
- Long term investment के लिए अच्छे
- Portfolio को stability देते हैं
इसलिए beginners और safe investors Large Cap stocks में निवेश करना पसंद करते हैं।
पारदर्शी
Large Cap कंपनियां आम तौर पर पारदर्शी होती हैं जिससे निवेशकों को उनके बारे में सार्वजनिक जानकारी ढूंढना और उनका विश्लेषण करना आसान हो जाता है। अक्सर इनके नतीजे और बड़े निर्णय समाचारों की सुर्खियां बनते हैं और टीवी, न्यूज पेपर और वेब पोर्टल पर उपलब्ध रहते है।
लाभांश
ये कंपनियां स्थिर और स्थापित होतीं हैं और लाभांश के जरिये आय वितरण को प्राथमिकता देतीं हैं। Large Cap कंपनियां अपने उद्योगों में स्थापित होतीं हैं जिससे वे निरंतर एवं उच्च लाभांश भुगतान करतीं है।
Large Cap कंपनियां होतीं हैं स्थिर और प्रभावशाली
Large Cap स्टॉक आम तौर पर अपने बिजनेस में टॉप पर होतीं हैं और ब्लू चिप कंपनियों की श्रेणी में आतीं हैं। यह कंपनियां वह हैं जो स्थापित हैं और स्थिर राजस्व और कमाई देतीं हैं। वे अपने आकार के कारण बाजार और अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढ़तीं हैं। वे बाजार की लीडर होतीं हैं। इन कंपनियों के बारे में मिला कोई भी समाचार आम तौर पर व्यापक बाजार को प्रभावित करता है।
निवेश का मानक
कोई भी निवेशक जब किसी कंपनी में निवेश करता है तो उसके अन्य मानकों जैसे कि ईपीएस और पीई रेश्यो के साथ उसका मार्केट कैप आकार भी देखता है। किसी निवेशक के लिये निवेश करने के मानकों में यह बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। Large Cap कंपनियों को हर कोई अपने पोर्टफोलियो में रखना चाहेगा।
Large Cap है हर पोर्टफोलियो के लिये
निवेशक अलग-अलग उद्योगों की कंपनियों में निवेश करके अपने पोर्टफोलियो को अलग-अलग बाजार कैप्स, राजस्व और कमाई के विकास अनुमानों के साथ डाइवर्सिफाइ करना पसंद करते हैं। उनके आकार के कारण बड़े स्टॉक आमतौर पर सुरक्षित माने जाते है। हालांकि वे उभरते मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों के समान विकास के अवसरों की पेशकश नहीं करते हैं। लेकिन Large Cap कंपनियां बाजार की लीडर होतीं हैं और उनके शेयर मूल्य विशिष्ट बाजार के साथ महत्वपूर्ण रूप से लाभ दे सकते हैं।
Large Cap Stocks किसके लिए सही हैं?
Large Cap निवेश सही है अगर:
- आप safe investment चाहते हैं
- Long term investment करना चाहते हैं
- Regular dividend income चाहते हैं
- Portfolio stable रखना चाहते हैं
- Beginners हैं
Large Cap vs Mid Cap vs Small Cap
| Feature | Large Cap | Mid Cap | Small Cap |
|---|---|---|---|
| Risk | Low | Medium | High |
| Return | Moderate | High | Very High |
| Stability | High | Medium | Low |
| Growth | Slow | Medium | Fast |
| Suitable for | Safe investors | Balanced investors | Aggressive investors |
रिस्क भी हो सकता है
लार्ज कैप कंपनियों में रिस्क कम होता है किंतु ऐसा नहीं है कि बिल्कुल ही रिस्क नहीं होता। बाज़ार में निवेश करने पर उसमें रिस्क हमेशा शामिल रहता है।
संक्षेप में
आम तौर पर लार्ज कैप वाली कंपनियों को उनकी स्थिरता और लाभांश के कारण निवेश पोर्टफोलियो में दीर्घकालिक निवेश के रूप में उपयोग किया जाता है। वित्तीय सलाहकार और हम भी Large Cap Companies के साथ साथ छोटे कैप, मिड कैप और लार्ज कैप स्टॉक को शामिल कर निवेश पोर्टफोलियो को विविधता देने का सुझाव देते हैं।
updated: April 2026