नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के बारे में विस्तार से। इसे राष्ट्रीय बचत पत्र भी कहते हैं और यह बचत तथा टैक्स बचाने का आसान और प्रचलित तरीका है। आइए जानें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट की जानकारी, यह क्या है, यह कैसे काम करता है और इसके फायदे क्या हैं। निवेश के लिये आपको कई विकल्प उपलब्ध हैं जिनमें से डाकघर राष्ट्रीय बचत पत्र भी है। इसमें निवेश कर ना सिर्फ आप इनकम टैक्स में बचत करते हैं अपितु अन्य कई फायदे भी पाते हैं।

इसे आमतौर पर एनएससी भी कहते हैं। आज हम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट की अवधि, संरचना, ब्याज दर और टैक्स की बचत के बारे में जानेंगे और समझेंगे इस योजना के सभी फीचर आसान हिंदी में। National Saving Certificate scheme and its benefits, interest rates and tax saving in Hindi. यहां पढ़ें सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम के बारे में विस्तार से हमारी साइट पर।
राष्ट्रीय बचत पत्र क्या है
यह एक ऐसी बचत योजना है जिसमें पहले से निर्धारित आय मिलती है और इसे किसी भी डाकघर से लिया जा सकता है। भारत सरकार द्वारा इस योजना को बचत को बढ़ावा देने के लिये चलाया जाता है। आमतौर पर सैलेरी पेशा लोग और मध्य आय वर्ग के लोग इसमें निवेश करते हैं जिससे उनकी बचत में बढ़ावा हो और टैक्स में भी छूट प्राप्त हो। यह योजना भी फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही सुरक्षित योजना है जिसमें निवेश पर जोखिम नहीं होता है। इसे किसी बालिग के लिये या किसी अन्य के साथ ज्वॉंइट तरीके से खरीद सकते हैं।
NSC के नियम
इसकी अवधि 5 या 10 साल तक के लिये हो सकती है। एनएससी की खरीद पर कोई अधिकतम सीमा नहीं है लेकिन इस योजना में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट मिलती हैं। इस पर ब्याज की दर 1 अक्टूबर 2018 से 8% है। ब्याज दर वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि दर पर गिनी जाती है। इस ब्याज दर पर ₹100 का निवेश पांच वर्ष में ₹146.93 हो जायेगा। इस पर बैंक से लोन भी लिया जा सकता है।
National Saving Certificate (NSC) विस्तृत जानकारी
National Saving Certificate (NSC) एक popular post office savings scheme है, जो safe investment और tax saving दोनों का फायदा देती है। यह scheme खासतौर पर conservative investors के लिए बनाई गई है।
NSC पर fixed interest rate मिलता है, जो सरकार द्वारा समय-समय पर revise किया जाता है। इसमें interest annually compound होता है लेकिन maturity पर payout मिलता है।
इस scheme की tenure 5 साल होती है और इसमें minimum ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है। NSC में किया गया निवेश Section 80C के तहत tax deduction के लिए eligible होता है, जिससे यह tax planning के लिए भी अच्छा विकल्प बनता है।
NSC का सबसे बड़ा फायदा इसकी safety है, क्योंकि यह पूरी तरह government-backed है। साथ ही यह FD से बेहतर option हो सकता है long-term fixed returns के लिए।
अगर आप सुरक्षित और tax-saving investment चाहते हैं, तो NSC एक अच्छा विकल्प है।
किसे लेना चाहिए
कोई भी भारतीय नागरिक जो कि टैक्स में बचत चाहता है और निवेश के लिये कोई सुरक्षित माध्यम देख रहा है वह इसमें निवेश कर सकता है। इस योजना में निवेश सुरक्षित रहता है औऱ रिटर्न कितना मिलेगा इसकी गारंटी होती है। इसकी तुलना में ईएलएसएस में निवेश जोखिम लिये होता है मगर रिटर्न बेहतर मिल सकते हैं। यहां पढ़ें किसान विकास पत्र के बारे में हमारी साइट पर।
यहां हम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश के फायदे बता रहे हैं:
National Saving Certificate देता है सुरक्षित आय
इसमें निवेश के समय मिलने वाली ब्याज की दर निश्चित होती है इसलिये रिटर्न की सुरक्षा निवेश के समय ही निश्चित हो जाती है।
Tax Saving टैक्स में बचत
इस योजना में ₹1.5 लाख के निवेश पर आयकर में छूट मिलती है।
छोटा निवेश
इसे ₹100 या उसके गुणकों में ले सकते हैं।
Interest ब्याज दर
इस योजना पर ब्याज की दर 1 अक्टूबर 2018 से 8% है। एक बार निवेश करने के समय जो ब्याज की दर लागू होती है वही दर पूरी अवधि में रहती है। सरकार हर तिमाही इस योजना के लिये ब्याज की दरों की घोषणा करती है।
Period अवधि
आप इस योजना के लिये 5 वर्ष या 10 वर्ष की अवधि चुन सकते हैं।
National Savings Certificate (NSC) Details Table
National Savings Certificate (NSC) की पूरी जानकारी नीचे टेबल में आसान भाषा में समझें।
| Feature | Details |
|---|---|
| Scheme Name | National Savings Certificate (NSC) |
| Interest Rate | ~7%+ per annum (compounded yearly) |
| Minimum Investment | ₹1,000 |
| Maximum Investment | No upper limit |
| Tenure | 5 years |
| Compounding | Annually compounded |
| Payout | Maturity पर lump sum |
| Tax Benefit | Section 80C eligible |
| Risk Level | Very Low (Government-backed) |
| Premature Withdrawal | Allowed in special cases only |
| Best For | Safe investment + tax saving |
✔ Long-term safe investment के लिए NSC अच्छा है
✔ Tax saving + fixed return दोनों मिलते हैं
इस प्रकार आपने देखा National Saving Certificate निवेश का सुरक्षित साधन है जो कि टैक्स पर बचत भी करवाता है और गारंटिकृत रेटर्न भी देता है। निवेश में जोखिम ना चाहने वालों के लिये यह निवेश का एक आदर्श साधन है।
FAQs – National Saving Certificate
Ans: NSC एक government-backed savings scheme है जो fixed return और tax benefit देती है।
Ans: इसकी maturity 5 साल होती है।
Ans: हाँ, Section 80C के तहत tax deduction मिलता है।
Ans: interest annually compound होता है और maturity पर मिलता है।
Ans: यह पूरी तरह safe है क्योंकि सरकार द्वारा backed है।
Updated: April 2026