Piggy Bank क्या होता है

पिगी बैंक या गुल्लक से शुरू करके आप कैसे अपनी बचत की शुरुआत कर सकते हैं। पिगी बैंक की रणनीति आप में सेविंग की आदत कैसे विकसित कर सकती है। साथ ही जानते हैं कि क्या है पिगी बैंक का इतिहास और क्यों गुल्लक हमेशा पिग के आकार की होती है।

Piggy Bank Meaning in Hindi
Piggy Bank Meaning in Hindi:

Piggy Bank का हिंदी अर्थ गुल्लक होता है। यह मिट्टी, प्लास्टिक या धातु का बना होता है जिसमें सिक्के या नोट जमा किए जाते हैं।

Piggy Bank किसे कहते हैं

पैसा बचा कर अपनी बचत को एक लक्ष्य तक पहुंचाना अनुशासन और एक एक रुपये की बचत के साथ शुरू होता है। इसे गुल्लक या Piggy Bank की रणनीति कह सकते हैं। सिक्के डाल कर बचत करने वाली गुल्लक भी हमें कई सबक देती है। ऐसे मिट्टी, प्लास्टिक या धातु के बने बर्तन, डिब्बे या पात्र को Piggy Bank कहते हैं जिसमें सिक्के एकत्र किए जाते हैं।



Piggy Bank एक छोटा कंटेनर (गुल्लक) होता है जिसमें लोग धीरे-धीरे पैसे जमा करते हैं। यह आमतौर पर बच्चों को बचत की आदत सिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

गुल्लक का जादू

रोज ₹10 बचत = 1 साल में ₹3650

Piggy Bank है गुडलक की निशानी

दुनिया भर में पिगी बैंक को गुड लक की निशानी माना जाता है। और वाकई यह आपके लिये गुड लक ला सकती है यदि आप नियमित रूप से इसमें कुछ ना कुछ डालते रहें। आप ने गुलजार साहब का यह गीत तो सुना ही होगा:

कोई गुड लक निकालें, आज गुल्लक को फोड़ें

Gullak-Indian Piggy Bank
Traditional Indian Gullak (Piggy Bank)

Piggy Bank पिग के आकार का ही क्यों

मध्य काल में बैंकों के आने से पहले युरोपिय देशों के घरों में सिक्के मिट्टी के बर्तनों या जार में रखे जाते थे। यह बर्तन जिस मिट्टी से बनते उन्हें पिग या pygg कहा जाता था। धीरे धीरे यह पैसे जोड़ने की निशानी बन गया, पिगी जार को पिगी बैंक कहा जाने लगा और गुल्लक पिग के आकार में बनने लगीं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि किसी कुम्हार को जब पिगी बैंक बनाने का आर्डर मिला तो उसने पिगी मिट्टी के जार पिग के आकार में बना दिये। इस तरह से पिग के आकार के Piggy Bank का प्रचलन शुरू हुआ।

Piggy Bank का इतिहास

  • पहले यूरोप में “pygg” नाम की मिट्टी के बर्तन होते थे
  • धीरे-धीरे pig shape में बनने लगे
  • इसलिए नाम पड़ गया Piggy Bank

मिट्टी, मेटल या प्लास्टिक की Piggy Bank

मिट्टी की गुल्लक को भर जाने के बाद फोड़ कर उसमें से पैसे निकाले जाते हैं। मेटल या प्लास्टिक की गुल्लक में छोटा सा ताला लगा रहता है जिसे उसकी चाभी से ही खोला जाता है। भारत में मिट्टी की गोल मटके के आकार की गुल्लक का प्रचलन रहा है जिस पर ऊपर की तरफ सिक्के डालने के लिये छेद होता है। इन्हें फूल पत्तियों और रंगों के डिजाइन से सजाया जाता है।

बचत करना सीखने के लिये

हर सफर की शुरुआत पहले कदम से होती है। अपने लक्ष्य तक आप एक एक कदम उठा कर ही पहुंच सकते हैं। गुल्लक हमें लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगातार और नियमित बचत करने के गुण सिखाती है। हमें बचपन में बचत की आदत डालने के लिये माता पिता गुल्लक खरीद कर देते थे। आज भी बहुत सी गृहणियां बचत के लिये Piggy Bank का ही सहारा लेतीं हैं।

Piggy Bank कैसे काम करता है?

  1. आप इसमें पैसे डालते हैं
  2. धीरे-धीरे पैसा जमा होता है
  3. जरूरत पर इसे तोड़कर या खोलकर पैसे निकालते हैं

खर्च कम करें

यद्यपि गुल्लक बच्चों को मितव्ययी या कम खर्चीला होने का ज्ञान सिखाती हैं, वयस्कों को भी अक्सर बचपन का यह पाठ पढ़ने की जरूरत होती है। पैसा बचाने का सबसे अच्छा समय तभी होता है जब आप कमाना शुरू करते हैं।

लक्ष्यों की पूर्ती के लिये बचत

जीवन में उन चीजों के बारे में सोचें जिनके लिए एक बड़ी पूंजी की आवश्यकता होती है – निजी स्कूल या कॉलेज की शिक्षा, शादी, घर, कार या अन्य बड़े खर्चे। चिंता मुक्त रिटायर्मेंट, चिकित्सा और बुड़ापे में देखभाल के लिये भी बचत होना जरूरी है। और यदि आप के जीवन में कोई लक्ष्य है जैसे कि कोई बिजनेस शुरू करना, बड़ी यात्रा या कोई कीमती सामान खरीदने का तो छोटी छोटी बचत आपके लक्ष्य को छूने में सहायक हो सकती है। आरामदायक, विदेशी या साहसिक यात्रा का सपना देखते हैं तो वह भी सस्ती नहीं पड़तीं हैं।

यह बचपन से ही compound discipline सिखाता है।

Piggy Bank के फायदे

  • बचत की आदत बनती है
  • छोटे बच्चों के लिए best financial education tool
  • Emergency fund की शुरुआत
  • Discipline develop होता है

Piggy Bank से क्या सीख मिलती है?

  • Small savings → big results
  • Patience
  • Financial discipline
  • Goal-based saving

Piggy Bank vs Bank Account

FeaturePiggy BankBank Account
Interest❌ नहीं✅ मिलता है
Safetyकमज्यादा
Convenienceआसानformal
Learningबहुत highmedium

बच्चों के लिए Piggy Bank क्यों जरूरी है?

  • Financial literacy early stage
  • Spending control
  • Value of money समझ आती है
  • बचत की आदत बचपन से

Piggy Bank से बचत शुरू करने के आसान तरीके

  • Daily fixed saving (₹10 rule)
  • लक्ष्य आधारित बचत (बच्चे को खिलौना या साइकिल खरीदने के लिए)
  • पैसे गिनने की आदत

Digital Piggy Bank क्या है?

  • Mobile apps
  • UPI saving apps
  • Auto saving features

कई एप्स डेली ₹10 की SIP की भी सुविधा देतीं हैं।

जब भी आप कमाना शुरू करते हैं तो उसका कुछ हिस्सा अपने भविष्य की जरूरतों और लक्ष्यों की पूर्ती के लिये अवश्य बचाएं। बचा कर रखा गया पैसा आपको सौ चिंताओं से मुक्त करवाता है।

FAQs

Q1. Piggy Bank क्या होता है?

Ans: Piggy Bank एक गुल्लक होता है जिसमें पैसे जमा किए जाते हैं।

Q2. Piggy Bank का हिंदी अर्थ क्या है?

Ans: Piggy Bank का हिंदी अर्थ गुल्लक है।

Q3. Piggy Bank का उपयोग क्यों किया जाता है?

Ans: बचत की आदत विकसित करने के लिए।

Q4. क्या Piggy Bank में interest मिलता है?

Ans: नहीं, इसमें कोई ब्याज नहीं मिलता।

Updated: April 2026

Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।