Debit Card क्या होता है – Complete Guide in Hindi

Debit Card क्या है इसके बारे में सारी जानकारी, कहां क्या लिखा होता है, एक्सपायरी डेट कहां लिखी होती है, सिग्नेचर पैनल क्या है और अन्य कौन सी सूचनायें इस पर होतीं हैं और इनके प्रयोग क्या हैं। साथ ही समझेंगे इसके क्या क्या प्रयोग हैं। आपको भी यदि नया डेबिट कार्ड मिला है और जानना चाहते हें कि इस पर कौन सी सूचना कैसे मिलेगी और इसे कहां प्रयोग कर सकते हैं तो यह सब विस्तार से आपको बताते हैं। यह सब जानकारियां आपको अपने कार्ड को सुरक्षित रूप से प्रयोग करने में सहायक होंगी। साथ ही यहां पढ़िये रुपे डेबिट कार्ड क्या है और डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में अंतर हमारी साइट पर।

Debit Card Guide in Hindi

Debit Card in Hindi

एक पेमेंट कार्ड जो खरीद के लिए भुगतान करने के लिए उपभोक्ता के बैंक खाते से सीधे पैसे निकाल दुकानदार को पेमेंट करता है उसे Debit Card कहते हैं। यह बाजार जा कर खरीददारी करने के लिए नकदी रखने की आवश्यकता को खत्म करता हैं। डेबिट कार्ड रुपे, वीज़ा या मास्टरकार्ड जैसे प्रमुख भुगतान प्रोसेसर कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है। यहां पढ़ें मोबाइल बैंकिंग क्या है हमारी साइट पर।

डेबिट कार्ड किसे कहते हैं

Debit Card प्लास्टिक से बना छोटा सा कार्ड होता है जो कि हमारी जेब या पर्स में आसानी से आ जाता है जिससे हम उसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। यह हमारे करंट या सेविंग बैंक खाते से जुड़ा रहता है जिससे कि हम इस कार्ड के द्वारा अपने खाते से ऑफलाइन या ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं और ATM से पैसे निकलवा सकते हैं।



डेबिट कार्ड का उपयोग

Debit Card हमें चैक या नकदी से भुगतान करने के झंझट से छुटकारा दिलवाता है। हमें नकदी संभालने की आवश्यक्ता से बचाता है जिसके कारण पैसा गुम हो जाने या जेब कटने की संभावना कम हो जाती है और हमारा पैसा अधिक सुरक्षित रहता है। डेबिट कार्ड ATM कार्ड का भी काम करते हैं। आप इससे ATM के जरिये अपने बैंक खाते से पैसे भी निकाल सकते हैं और दुकानों पर खरीददारी भी कर सकते हैं। यह ऑनलाइन पेमेँट करने के काम भी आते हैं।

डेबिट कार्ड पर पिन नंबर

आपको Debit Card के साथ एक पिन भी मिलता है जो आमतौर पर चार अंकों का होता है। अपने खाते की सुरक्षा के लिये इस गुप्त नंबर को किसी को बताना नहीं चाहिये। ATM से पैसे निकालने और दुकान से खरीददारी करने के लिये इस पिन नंबर का प्रयोग किया जाता है। ATM से पैसे निकालने या खरीददारी करने पर पैसे तुरंत उस डेबिट कार्ड से जुड़े बैंक खाते से निकल जाते हैं।

डेबिट कार्ड पर कहां क्या लिखा है

डेबिट कार्ड पर सबसे ऊपर बैंक का लोगो होता है। फिर आपके Debit Card का सोलह अंकों का नंबर लिखा होता है। उसके बाद Expires on या Valid upto लिखा रहता है। यह वो तारीख है जब तक आपका कार्ड मान्य रहने वाला है। इसके बाद खाता धारक का नाम लिखा रहता है। साथ ही कार्ड जारी करने वाली कंपनी यानी वीजा, मास्टरकार्ड या रुपे का लोगो बना होगा। यह तीनों पेमेंट गेटवे कंपनियां हैं। रुपे भारत की अपनी पेमेंट गेटवे है। कार्ड के पीछे एक सफेद पट्टी दिखेगी यह सिग्नेचर पैनल है जिस पर कार्डधारी को साइन करना होता है।

CVV नंबर

सिग्नेचर पेनल के साथ तीन अंकों का CVV नंबर लिखा रहता है जिसे Card Verification Value कहते हैं। यह CVV नंबर भी गुप्त रखना चाहिये।

चिप और काली पटटी

इसके अलावा कार्ड पर आपको एक सुनहरी चिप दिखेगी और पीछे की तरफ एक काली पटटी दिखेगी। चिप और काली पट्टी में चुंबकीय डाटा होता है। इनमें आपके खाते की सूचनायें छिपी होतीं हैं जिन्हें पढ़ कर ATM मशीन या POS मशीन आपकी पेमेंट को प्रोसेस करते हैं। POS मशीन या प्वॉइट ऑफ सेल मशीन वह मशीन है जिस में कार्ड डाल कर दुकानदार पेमेंट प्रोसेस करते हैं।

डेबिट कार्ड की सुरक्षा

अपने Debit Card को हमेशा संभाल कर रखें। किसी दूसरे को कार्ड प्रयोग करने के लिये कभी भूल कर भी ना दें। अपना पिन नंबर और CVV भी कभी किसी को ना बतायें। यदि आपका कार्ड गुम हो जाये या चोरी हो जाये तो तुरंत अपने बैंक को फोन कर उसे ब्लॉक करवा दें।

Types of Debit Card

भारत में डेबिट कार्ड वीजा, मास्टर कार्ड और रुपे कार्ड का चलन है। रुपे भारत का अपना कार्ड है जिस पर कई तरह की छूट भी मिलतीं हैं। इन कंपनियों के साथ बैंकों का गठबंधन होता है जिससे कार्ड की खरीददारी सुचारू रूप से चल पाती है। दूसरी और यह कार्ड कंपनियां व्यापारियों, दुकानदारों और ई कॉमर्स कंपनियों से गठबंधन करतीं है। इन्हें मर्चेंट कहा जाता है।

Debit Card के अन्य फ़ीचर

सभी बैंक अलग अलग फ़ीचर वाले Debit Card इश्यू करते हैं। कुछ कार्ड फ्री मिलते हैं तो कुछ पर सालाना शुल्क भी लग सकता है। इसके अलावा अलग अलग कार्डों पर ATM से पैसा निकलवाने की दैनिक सीमा भी होती है। इसी प्रकार डेबिट कार्ड पर दैनिक खरीददारी की भी सीमा हो सकती है। यह सीमा कार्ड खो जाने की स्थिति में आपके नुकसान को सीमित करने के लिये लगाई जाती है।

Debit Card पर कौन-कौन सी जानकारी होती है

Debit Card पर ये जानकारी होती है:

  • Card Number (16 digit)
  • कार्ड होल्डर का नाम
  • एक्सपायरी तारीख
  • CVV Number
  • बैंक का नाम
  • Chip / Magnetic Strip
  • RuPay / Visa / MasterCard Logo

Debit card एक पेमेंट कार्ड होता है जो बैंक के खाते से जुड़ा होता है और पेमेंट करते ही पैसे खाते से कट जाते हैं।

Compounding Explained

Debit Card Charges

Debit Card Charges Example

Charge TypeCharges
Annual Fee₹100 – ₹500
ATM Withdrawal LimitFree 3–5 times per month
Extra ATM Withdrawal₹20 approx
Card Replacement₹100 – ₹300
International Transaction~1%
SMS Alerts₹15 – ₹25 per quarter

Debit Card Daily Limit

Transaction TypeLimit
ATM Withdrawal₹20,000 – ₹50,000
POS Swipe₹50,000 – ₹2,00,000
Online Payment₹50,000 – ₹2,00,000
Contactless Payment₹5,000 per transaction

Debit card spending limit account balance और bank limit पर depend करती है।

Debit Card पर लॉयलटी पॉइंट

कूछ बैंक अपने डेबिट कार्ड पर लॉयलटी कार्यक्रम भी चलाते हैं। इसके अंतर्गत ग्राहक जितना अधिक कार्ड को प्रयोग करता है, उसके लॉयलटी पॉइंट बनते जाते हैं। ग्राहक बाद में इन लॉयलटी पॉइंट का प्रयोग रिचार्ज या कुछ ख़रीदने के लिये कर सकते हैं।

POS मशीन

कार्ड कंपनियां मर्चेंट को POS मशीन उपलब्ध करवातीं हैं जिन में कार्ड को डाला जाता है। इस मशीन पर पिन डाल कर आप अपनी खरीददारी का भुगतान करते हैं। POS का मतलब है Point of Sale. POS मशीन को पॉस मशीन भी बोला जाता है। POS मशीन में सिम कार्ड लगा रहता है जिससे यह मशीन बैंक से जुड़ी रहती है जिससे हमारी पेमेंट प्रोसेस होती है। मोबाइल डाटा से जुड़े होने के कारण POS मशीन को कहीं भी ले जाया जा सकता है जिससे डिलिवरी ब्वॉय ग्राहक के घर जाकर भी भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

Debit Card Safety Tips

  • PIN किसी को न बताएं
  • CVV share न करें
  • OTP share न करें
  • Public WiFi से payment न करें
  • Lost card तुरंत block करें
  • SMS alerts on रखें
  • ATM use करते समय keypad cover करें

Debit Card Block कैसे करें

Debit Card Block करने के तरीके

  1. Bank customer care call
  2. Mobile banking app
  3. Internet banking
  4. SMS
  5. Bank branch

Debit Card vs ATM Card vs Credit Card

FeatureDebit CardATM CardCredit Card
ATM WithdrawalYesYesYes
Online PaymentYesNoYes
Swipe MachineYesNoYes
Money SourceBank AccountBank AccountBank Loan
InterestNoNoYes
Spending LimitAccount BalanceAccount BalanceCredit Limit

Debit card में आप अपना पैसा खर्च करते हैं जबकि credit card में बैंक का पैसा use करते हैं। 

Debit Card vs Prepaid Card vs Virtual Prepaid Card vs Gift Card

Debit Card

Debit card bank account से linked होता है।
Payment करते ही पैसे सीधे bank account से कट जाते हैं।

Best for: Daily spending, ATM withdrawal, online payment

Prepaid Card

Prepaid card में पहले पैसे load करने पड़ते हैं, फिर आप card use कर सकते हैं।
यह bank account से directly linked नहीं होता।

Best for: Budget control, travel, kids spending card

Virtual Prepaid Card

Virtual prepaid card physical card नहीं होता, सिर्फ card number, expiry date और CVV होता है।
यह mainly online payments के लिए use होता है।

Best for: Online shopping, subscriptions, international payments

Gift Card

Gift card में already fixed amount loaded होता है और इसे gift देने के लिए use किया जाता है।

Best for: Gift, shopping vouchers

Comparison Table

FeatureDebit CardPrepaid CardVirtual Prepaid CardGift Card
Bank Account RequiredYesNoNoNo
Money SourceBank AccountPreloaded MoneyPreloaded MoneyPreloaded Money
Physical CardYesYesNoSometimes
Online PaymentYesYesYesYes
ATM WithdrawalYesSometimesNoNo
Recharge RequiredNoYesYesNo
ExpiryYesYesYesYes
Best UseDaily SpendingBudget ControlOnline PaymentsGifting
Example NetworksRuPay, Visa, MasterCardPrepaid VisaVirtual CardAmazon Gift Card

Short Summary Table

Card Typeपैसे कहाँ से कटते हैं
Debit CardBank Account
Prepaid CardPreloaded Balance
Virtual Prepaid CardPreloaded Balance
Gift CardGift Balance

Debit Card FAQs

Q1. Debit Card PIN कितने digit का होता है?

Ans: Debit card PIN आमतौर पर 4 digit का होता है और ATM withdrawal तथा POS payment के समय इस्तेमाल होता है।

Q2. Debit Card पर CVV कहाँ लिखा होता है?

Ans: CVV number card के पीछे लिखा होता है और यह 3 अंकों का security code होता है जो online payment के समय इस्तेमाल होता है।

Q3. Debit Card से maximum कितने पैसे निकाल सकते हैं?

Ans: Debit card से ATM withdrawal limit आमतौर पर ₹20,000 से ₹50,000 per day होती है, लेकिन यह बैंक और card type पर निर्भर करती है।

Q4. Debit Card international payment के लिए use कर सकते हैं?

Ans: हाँ, अगर आपका debit card international enabled है (Visa, MasterCard, RuPay International), तो आप international payment कर सकते हैं।

Q5. Debit Card खो जाए तो क्या करना चाहिए?

Ans: Debit card खो जाने पर तुरंत card block करना चाहिए। इसके लिए bank customer care, mobile banking app या internet banking का use किया जा सकता है।

Q6. Debit Card expire होने पर क्या होता है?

Ans: Debit card expire होने पर बैंक नया कार्ड अपने आप इश्यू कर देता है और आपके पते पर भेज देता है।

Q7. Debit Card online payment के लिए safe है?

Ans: Debit card online payment के लिए safe है, लेकिन OTP, CVV और card number किसी के साथ share नहीं करना चाहिए।

Q8. Debit Card replacement कैसे करें?

Ans: Debit card replacement के लिए mobile banking app, internet banking या bank branch में request दे सकते हैं।

Q9. Debit Card contactless payment क्या होता है?

Ans: Contactless payment में card swipe करने की जरूरत नहीं होती, card machine के पास tap करने से payment हो जाता है (आमतौर पर ₹5000 तक)।

Q10. Debit Card annual charges कितने होते हैं?

Ans: Debit card annual charges आमतौर पर ₹100 से ₹500 per year होते हैं, लेकिन यह बैंक और card type पर निर्भर करता है।

Updated: April 2026

Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।