RD और FD में अंतर

रिकरिंग डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट में से क्या चुनें। जानिये आवर्ती जमा और सावधि जमा में क्या फर्क है और दोनों के क्या क्या फायदे हैं। यानी RD और FD किस तरह कार्य करतीं हें और दोनों में से मुझे इन में से निवेश के लिये कौन सा साधन चुनना चाहिये। हम बैंक में जा कर रिकरिंग डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट दोनों करवा सकते हैं मगर किस में मिलता है ज्यादा ब्याज और किस अवस्था में कौन सा डिपॉजिट करवाना चाहिये इसे समझते हैं आसान हिंदी में।

RD vs FD in Hindi रिकरिंग डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट में से क्या चुनें
RD vs FD in Hindi रिकरिंग डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट में से क्या चुनें

रिकरिंग डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट में अंतर

बैंक खातों के प्रकार पर आप बैंक में खोले जा सकने वाले अलग अलग तरह के खातों के बारे में विस्तार से जान सकते हें। रिकरिंग डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट आप डाक घर लघु बचत योजनाओं के अंतर्गत डाक घर में भी खुलवा सकते हैं। RD vs Fixed Deposit in Hindi में जानिये दोनों में क्या फर्क है और क्या क्या फायदे हैं। साथ ही पढ़िये SIP vs RD in hindi हमारी साइट पर।

कम जोखिम की योजनाएं

सावधि जमा और आवर्ती जमा भारत में दो सबसे लोकप्रिय निवेश योजनाएं हैं, खासकर ऐसे निवेशकों के लिए जो बिल्कुल भी जोखिम नहीं लेना चाहते। रिकरिंग डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट योजना में अपने पैसे का निवेश करने का मुख्य लाभ यह है कि इनमें कोई जोखिम नहीं होता पर निश्चित रिटर्न मिलते हैं। लेकिन कई बार निवेशकों को भ्रम हो जाता है कि उन्हें आरडी या एफडी में से किस योजना में निवेश करना चाहिये। अधिक जानकारी के लिये पढ़ते रहिये RD vs Fixed Deposit in Hindi.



Guaranteed Returns

आरडी और एफडी दोनों में पहले से निश्चित आय मिलती हैं जो सभी प्रमुख बैंकों और डाक घरों में खुलवाये जा सकते हैं। दोनों योजनाओं में आप एक निश्चित राशि निवेश कर सकते हैं जिस पर आपको एक निश्चित दर पर ब्याज प्राप्त होगा। योजना के अंत में निवेशकों को आपनी निवेशित पूंजी और अर्जित ब्याज दोनों प्राप्त होंगे।

सावधि जमा या फिक्स्ड डिपॉजिट क्या चुनें

जो ग्राहक सावधि जमा का विकल्प चुनते हैं उन्हें एक कार्यकाल चुनना होगा, जो आम तौर पर 7 दिनों से 10 वर्ष तक होता है, और एक बार राशि जमा करनी होगी। राशि पर ब्याज निवेशक के खाते में मासिक या त्रैमासिक आधार पर जमा किया जाता है। यहां पढ़ें बैंक डिपॉजिट पर ब्याज कैसे गिनते हैं

रिकरिंग डिपॉजिट

जब आवर्ती जमा की बात आती है तो निवेशक हर महीने एक निश्चित राशि जमा करवानी होती हैं और जिस पर ब्याज मिलता हैं। परिपक्वता पर निवेशक को पूंजी के साथ ब्याज का भुगतान किया जाता है।

समय अवधि

आमतौर पर एफडी योजनाओं के लिए समय अवधी 7 दिनों से 10 वर्ष के बीच हो सकती है। निवेशक इनमें से एक अवधी चुन सकता है जिसके साथ वह सबसे ज्यादा आरामदायक है। आवर्ती जमा के लिए अवधी आमतौर पर 1 वर्ष से 10 वर्ष तक हो सकता है। आवर्ती जमा में ग्राहक को पूरी अवधी तक नियमित अंतराल पर एक निश्चित राशि जमा करनी होती है जो कि अधिकतर मासिक ही होती है।

ब्याज दर

फिक्स्ड डिपॉजिट के लिये एक वर्ष की अवधि के लिए ब्याज दर 6.00% से 8.00% के बीच हो सकती है। ब्याज दर निवेश राशी और कार्यकाल पर निर्भर करती है। एफडी के लिए ब्याज दर आरडी की तुलना में थोड़ा अधिक होती है। आरडी कें ब्याज दर एक वर्ष के कार्यकाल के लिए 5.25% से 7.00% के बीच हो सकती है। आरडी की ब्याज दर आमतौर पर कार्यकाल और मासिक निवेश राशि पर निर्भर करती है।

कैसे करें चुनाव

उन लोगों के लिए जिनके पास एफडी में निवेश करने के लिए एकमुश्त राशि नहीं है, लेकिन हर महीने आय से निवेश राशि का एक छोटा सा हिस्सा अलग कर सकते है उनके लिये आवर्ती जमा (आरडी) सही है। हमने समझा कि आरडी और एफडी दोनों जोखिम ना चाहने वाले निवेशकों के लिए सबसे उपयुक्त हैं। SIP Investment का उपयोग कर आप यह जान सकते हैं कि कितनी राशि नियमित जमा कर एक निशचित ब्याज दर पर आपको कितनी मैच्योरिटी वेल्यू मिल सकती है। आरडी को कई लोगों द्वारा प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि इसमें बहुत कम राशी प्रति माह जमा करवा सकते हैं और लगभग एफडी जितना रिटर्न भी मिल जाता है।

RD vs FD – Comparison Table

आधार (Basis)FD (Fixed Deposit)RD (Recurring Deposit)
निवेश तरीकाएक बार में lump sum निवेशहर महीने निश्चित राशि जमा
निवेश शुरू करने के लिएज्यादा पैसा चाहिएकम राशि से भी शुरू कर सकते हैं
ब्याज (Interest)पूरे amount पर शुरू से ब्याजहर किस्त पर अलग-अलग ब्याज
रिटर्न (Returns)थोड़ा ज्यादाथोड़ा कम
अवधि (Tenure)7 दिन से 10 साल तक6 महीने से 10 साल तक (DBS Bank)
लचीलापन (Flexibility)कमज्यादा (monthly saving) (ICICI Bank)
उपयुक्त किसके लिएजिनके पास lump sum पैसा हैजिनकी monthly income है
अनुशासन (Saving Habit)जरूरी नहींsaving habit बनाता है
टैक्स सेविंग5 साल FD पर 80C benefitनहीं मिलता (Paisabazaar)
प्रीमैच्योर निकासीpenalty लग सकती हैpenalty लग सकती है
जोखिम (Risk)बहुत कम (safe investment)बहुत कम (safe investment)
किसे चुनें?जब आपके पास extra पैसा होजब आप धीरे-धीरे बचत करना चाहते हों
Share this article: WA
हिंदी गाइड

शेयर बाजार सीखें

SIP Investment: ₹1 Crore कैसे बनाएं

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है।