एंडॉमेंट इंश्योरेंस प्लान क्या है और किसे इसे लेना चाहिए. साधारण भाषा में समझते हैं एंडॉमेंट इंश्योरेंस प्लान के बारे में जो कि एक ऐसा रिस्क फ्री निवेश जो थोड़ी थोड़ी रकम जोड़ कर वित्तीय सुरक्षा देता है, आपकी बचत के लक्ष्यों को पूरा करता है और दीर्घ अवधि में निवेश के उद्देश्य को पूरा कर एक अच्छी भली रकम बनाने में सहयोग देता है. आइये जानते हैं कि यह प्लान कब लेना चाहिए, क्यों लेना चाहिए और इसे लेने से पहले किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। बीमा के बारे में अधिक जानकारी और अन्य पहलुओं को जानने के लिये बीमा पर हमारा लेख विस्तार से पढ़ें।

- एंडॉमेंट इंश्योरेंस – सुरक्षा और बचत
- एंडॉमेंट प्लान क्या है
- परिपक्वता पर एकमुश्त राशि
- एंडॉमेंट इंश्योरेंस में क्या मिलता है
- एंडॉमेंट प्लान कैसे काम करता है
- ndowment Plan Example (उदाहरण)
- Endowment Plan – सरल समझ
- धारा 80 सी के तहत कर लाभ
- Endowment Insurance किसे लेना चाहिए?
- कब लेना चाहिए
- क्यों लेना चाहिए?
- एंडॉमेंट इंश्योरेंस प्लान लेने से पहले क्या देखना चाहिए?
- एंडॉमेंट प्लान के लाभ
- एंडॉमेंट प्लान के नुकसान
- Endowment Plan vs Term Insurance
- Endowment Plan vs Money Back Policy
- संक्षेप में
- Endowment Plan – Summary Table
- FAQs – Endowment Plan (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
- निष्कर्ष
एंडॉमेंट इंश्योरेंस – सुरक्षा और बचत
यदि आप भी हर महीने के अंत में सोचते रह जाते हैं कि सारे महीने की आय पता नहीं कहाँ खर्च हो गयी और कुछ बचत नहीं हुई तो आप एक Endowment Plan प्लान ले सकते हैं. इस जीवन बीमा प्लान का प्रीमियम दे कर आप एक नियमित बचत कर पायेंगे और इस बचत के द्वारा अपने जीवन में आने वाले बड़े खर्चों को पूरा करने के उद्देश्यों को पूरा कर पाएंगे।
एंडॉमेंट प्लान क्या है
एंडॉमेंट प्लान एक प्रकार की जीवन बीमा योजना होती है जिसमें जीवन बीमा + बचत दोनों का लाभ मिलता है।
अगर पॉलिसी अवधि के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो परिवार को बीमा राशि मिलती है, और यदि व्यक्ति पॉलिसी अवधि पूरी कर ले तो उसे maturity पर एकमुश्त राशि मिलती है।
ऐसा जीवन बीमा प्लान है जो कि बीमाधारक के जीवन को कवर करने के अलावा पॉलिसीधारक को एक विशिष्ट अवधि के दौरान नियमित रूप से बचत करने में सहायक होता है ताकि वह पॉलिसी परिपक्वता पर एकमुश्त राशि प्राप्त कर सके उसे Endowment Plan कहते हैं।
Endowment Plan = Insurance + Saving Plan
परिपक्वता पर एकमुश्त राशि
Endowment Plan जीवन बीमा के साथ बचत प्लान भी है जिसमें बीमा अवधि के समाप्त होने पर बीमा धारक को एकमुश्त रकम मिलती है। यह परिपक्वता राशि विभिन्न वित्तीय आवश्यकताओं जैसे कि कि सेवानिवृत्ति, बच्चों की शिक्षा, शादी या घर खरीदने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। यहां पढ़ें जीवन बीमा का क्लेम कैसे करें हमारी साइट पर।
एंडॉमेंट इंश्योरेंस में क्या मिलता है
लाइफ इंश्योरेंस Endowment Plan जिसे कि हिंदी में बंदोबस्ती बीमा भी कहते हैं बीमा अवधि पूर्ण होने पर पॉलिसी धारक को पूर्ण बीमा राशि और यदि कोई है तो बोनस का भुगतान करती है, अगर बीमा पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो लाभार्थियों को पूर्ण बीमा राशि और तब तक के घोषित बोनस का भुगतान करती है।
एंडॉमेंट प्लान कैसे काम करता है
Working:
- आप बीमा कंपनी से Endowment Policy लेते हैं
- हर साल/महीने प्रीमियम भरते हैं
- पॉलिसी अवधि 10–25 साल होती है
- अगर पॉलिसी अवधि में मृत्यु → Nominee को Sum Assured
- अगर अवधि पूरी → Maturity Amount + Bonus
इस प्रकार यह योजना मृत्यु लाभ और परिपक्वता लाभ दोनों देती है।
ndowment Plan Example (उदाहरण)
मान लीजिए:
- Sum Assured = ₹5,00,000
- Policy Term = 20 साल
- Premium = ₹20,000 प्रति वर्ष
स्थिति 1: पॉलिसी अवधि पूरी हो गई
20 साल बाद आपको मिल सकता है:
- Sum Assured = ₹5,00,000
- Bonus = ₹2,00,000
- Total Maturity Amount = ₹7,00,000
स्थिति 2: पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु
Nominee को मिलेगा:
- ₹5,00,000 (Sum Assured)
- कुछ मामलों में Bonus भी मिल सकता है
Endowment Plan – सरल समझ
Endowment Plan को ऐसे समझ सकते हैं:
हर साल पैसा जमा → Insurance भी मिलता है → अंत में बड़ा पैसा मिलता है
इसलिए इसे कहा जाता है:
Insurance + Saving Plan
धारा 80 सी के तहत कर लाभ
Endowment Plan इस प्रकार एक योजना के तहत जीवन कवर और बचत की दोहरी आवश्यकता पूरी करता है। यह भारतीय बाजार में उपलब्ध जीवन बीमा योजनाओं के पारंपरिक रूपों में से एक हैं। एंडॉमेंट इंश्योरेंस प्लान के मुख्य लाभ हैं प्रियजनों की वित्तीय सुरक्षा, लक्ष्य-आधारित बचत और आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर लाभ। जानिये अन्य टैक्स सेविंग स्कीम कौन कौन सी हैं।
Endowment Insurance किसे लेना चाहिए?
विशेषज्ञों के अनुसार नियमित आय वाले लोग जिन्हें एक समय के बाद एक एकमुश्त रकम की आवश्यकता होती है वे इस Endowment Plan खरीदने पर विचार कर सकते हैं। Endowment Plan बचत के लिए एक अनुशासित मार्ग प्रदान करती है, जो एक वित्तीय आपात स्थिति के मामले में काम में आ सकती है। वेतनभोगी लोगों, छोटे व्यापारियों और पेशेवरों को अपनी दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए इस योजना पर विचार करना चाहिए. इसके अलावा, जो लोग जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और अतिरिक्त जोखिम लेने की तुलना में कम रिटर्न को प्राथमिकता देते हैं उन्हें Endowment Plan लेना चाहिए. लेकिन जो लोग केवल जीवन बीमा लेना चाहते हैं और बचत करना उनका उद्देश्य नहीं है तो उन्हें टर्म इंश्योरेंस लेना चाहिए. टर्म इंश्योरेंस कम प्रीमियम में एंडॉमेंट इंश्योरेंस प्लान के मुकाबले अधिक जीवन कवर प्रदान करते हैं और समझने में आसान हैं।
यह प्लान इनके लिए अच्छा है:
- वेतनभोगी व्यक्ति
- बच्चे की पढ़ाई के लिए बचत
- शादी के लिए बचत
- Retirement planning
- Risk नहीं लेना चाहते
- Safe investment चाहते हैं
कब लेना चाहिए
जब किसी व्यक्ति को जोखिम-मुक्त सुनिश्चित निवेश की आवश्यकता होती है. हालांकि, इस तरह की नियमित प्रीमियम योजना केवल तब ही खरीदी जानी चाहिए जब पॉलिसीधारक अपनी नियमित आय के बारे में काफी हद तक निश्चित होता है जिससे उसे प्रीमियम के भुगतान में कोई रूकावट न हो सके. ध्यान रहे यह प्लान तभी लें जब आप लम्बी अवधि तक नियमित बचत कर पाने में सक्षम हों. यहां पढ़ें जीवन बीमा के लिये किसे नामित करें हमारी साइट पर।
क्यों लेना चाहिए?
Endowment Plan भविष्य की वित्तीय जरूरतों के लिए धन की बचत करने का एक अनुशासित तरीका प्रदान करती है. इसमें जीवन जोखिम कवर मिलता है जो परिवार को उस स्थिति में बहुत मददगार होगा यदि परिवार के मुखिया के साथ कुछ अप्रिय घटित हो जाये. इस योजना में रिटर्न कम हो सकता है लेकिन एक गारंटीकृत परिपक्वता निश्चित राशि मिलती है जो कि आम तौर पर जोखिम से मुक्त होती है। इस योजना में निवेश करने पर आयकर में छूट भी मिलती है.
एंडॉमेंट इंश्योरेंस प्लान लेने से पहले क्या देखना चाहिए?
आज बाजार में उपलब्ध Endowment Plans की बहुतायत है। एक उपयुक्त प्लान चुनना आपके मौजूदा जीवन स्तर, व्यक्तिगत ज़रूरत और आय सहित कई कारकों पर निर्भर करेगा। यहाँ आप यह भी देख लें कि आपका जीवन बीमा एजेंट कैसा हो. साथ ही यह भी जरुरी है कि आपको पता हो कि जीवन बीमा का प्रीमियम कैसे निर्धारित होता है. साथ ही जीवन बीमा लेने से पहले जानने योग्य बातें अवश्य पढ़ लें.
एंडॉमेंट प्लान के लाभ
मुख्य लाभ:
- जीवन बीमा सुरक्षा
- बचत और निवेश
- Maturity पर एकमुश्त राशि
- Bonus मिलता है
- टैक्स छूट (80C)
- कम जोखिम
- Long term savings
एंडॉमेंट प्लान सुरक्षित निवेश और बीमा का मिश्रण होता है, इसलिए risk कम होता है।
एंडॉमेंट प्लान के नुकसान
Disadvantages:
- Return कम होता है
- Premium ज्यादा होता है
- Liquidity कम होती है
- Term plan + mutual fund ज्यादा अच्छा combination होता है
Endowment Plan vs Term Insurance
यहां पर हम Endowment Plan vs Term Insurance की तुलना कर रहे हैं
| Term Insurance | Endowment Plan |
|---|---|
| केवल बीमा | बीमा + बचत |
| maturity नहीं | maturity मिलती है |
| premium कम | premium ज्यादा |
| risk cover | saving + insurance |
| investment नहीं | investment होता है |
Endowment Plan vs Money Back Policy
यहां पर हम Endowment Plan vs Money Back Policy की तुलना कर रहे हैं
| आधार | Endowment Plan | Money Back Policy |
|---|---|---|
| योजना का प्रकार | बीमा + बचत योजना | बीमा + समय-समय पर पैसा |
| भुगतान | पूरी राशि maturity पर मिलती है | कुछ राशि बीच-बीच में मिलती है |
| मृत्यु लाभ | पूरा Sum Assured मिलता है | पूरा Sum Assured मिलता है |
| Survival Benefit | नहीं मिलता | मिलता है (हर कुछ साल में) |
| Premium | थोड़ा कम | थोड़ा ज्यादा |
| Saving Purpose | Long term saving | Regular income जैसा |
| Maturity | अंत में पूरी राशि | अंत में बाकी राशि |
| Suitable for | Long term saving | Periodic cash flow |
संक्षेप में
Endowment Plan उन लोगों के लिए अच्छा है जो safe investment + insurance एक साथ चाहते हैं।
लेकिन अगर high return चाहिए तो Term Plan + Mutual Fund बेहतर विकल्प माना जाता है।
Endowment Plan – Summary Table
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| योजना का प्रकार | जीवन बीमा + बचत |
| जोखिम | कम |
| रिटर्न | कम से मध्यम |
| प्रीमियम | टर्म प्लान से ज्यादा |
| मैच्योरिटी | पॉलिसी अवधि पूरी होने पर |
| बोनस | मिलता है |
| मृत्यु लाभ | Nominee को Sum Assured |
| टैक्स लाभ | धारा 80C |
| किसके लिए सही | सुरक्षित बचत करने वालों के लिए |
| अवधि | 10 से 25 वर्ष |
FAQs – Endowment Plan (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Ans: एंडॉमेंट प्लान एक जीवन बीमा योजना होती है जिसमें बीमा और बचत दोनों का लाभ मिलता है। पॉलिसी अवधि पूरी होने पर maturity राशि मिलती है और मृत्यु होने पर बीमा राशि nominee को मिलती है।
Ans: टर्म प्लान केवल बीमा देता है और maturity राशि नहीं मिलती, जबकि एंडॉमेंट प्लान में बीमा के साथ-साथ maturity पर पैसा भी मिलता है। टर्म प्लान का प्रीमियम कम होता है और एंडॉमेंट प्लान का प्रीमियम ज्यादा होता है।
Ans: एंडॉमेंट प्लान में maturity पर sum assured के साथ bonus और अन्य लाभ मिलाकर एकमुश्त राशि मिलती है।
Ans: हाँ, एंडॉमेंट प्लान के प्रीमियम पर आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है और maturity राशि भी कुछ शर्तों के तहत टैक्स फ्री हो सकती है।
Ans: जो लोग सुरक्षित निवेश के साथ बीमा भी चाहते हैं, बच्चों की पढ़ाई, शादी या भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं, उनके लिए एंडॉमेंट प्लान अच्छा विकल्प हो सकता है।
Ans: एंडॉमेंट प्लान सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इसका रिटर्न म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश विकल्पों से कम हो सकता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम जोखिम चाहते हैं।
निष्कर्ष
एंडॉमेंट प्लान एक ऐसी बीमा योजना है जिसमें बीमा सुरक्षा और बचत दोनों का लाभ मिलता है। यह योजना उन लोगों के लिए अच्छी होती है जो सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और भविष्य के लिए एक निश्चित राशि जमा करना चाहते हैं। हालांकि इसका रिटर्न अन्य निवेश विकल्पों से कम हो सकता है, लेकिन जोखिम कम होने के कारण यह एक सुरक्षित योजना मानी जाती है।
Updated: April 2026